फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kawardha Road Accident : कवर्धा में दर्दनाक हादसा, 19 की मौत, भयावह मंजर देख कांप उठे परिजन, देखें तस्वीरें

Mon, 20 May 2024 04:51 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/कवर्धा

सार

Kawardha Road Accident : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे से पूरा प्रदेश दहल उठा। मौके पर भयावह मंजर को देखकर परिजन भी कांप उठे।
 
विज्ञापन
1 of 8
पिकअप वाहन पलटा, मजदूरों के शव और बिखरे सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Kawardha Road Accident : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे से पूरा प्रदेश दहल उठा। मौके पर भयावह मंजर को देखकर परिजन भी कांप उठे। अपनों को खोजने के लिए वहां पर चीख-पुकार मच गई। सूचना के काफी देर बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा, तब तक कई लोग दम तोड़ चुके थे।   



 
विज्ञापन

2 of 8
सभी मजदूर तेंदूपत्ता तोड़ने गये थे. इस दौरान काल के गाल में समा गये - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
30 फीट गहरी खाई में वाहन गिरने से 19 लोगों की मौत 
दोपहर करीब 12 बजे पिकअप वाहन 30 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिसमें से 19 लोगों की मौत की हो गई और वहीं 4 लोग घायल हो गये। पिकअप में करीब 25 से अधिक लोग सवार थे। कुकदूर थाने से मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप में बैठे लोग ग्राम सेमहारा (कुई) के रहने वाले हैं, जो कि तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे।
विज्ञापन

3 of 8
मौके पर परिजन काफी देर तक अपनों को इधर-उदर ढूंढते दिखे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम ने दिये बेहतर इलाज के निर्देश 
सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि 'कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 19 ग्रामीणों के निधन एवं 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।'

4 of 8
30 फीट गहरी खाई से मौत का मंजर देखते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जाता है कि जिस रोड में यह हादसा हुआ है वह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में आती है। ये कुई से होते हुए नेऊर और रुकमीदादर को जोड़ती है। इसके बाद मध्य प्रदेश शुरू हो जाता है। घटना स्थल सुदुर वनांचल व पहाड़ी क्षेत्र में आता है। यहां पर मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं करता है।
विज्ञापन

5 of 8
भीषण सड़क हादसे में अपनों को खोने के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पिकअप में करीब 25 लोग थे सवार 

एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि थाना कुकदूर क्षेत्र के तहत ग्राम बाहपानी के पास पिकअप वाहन खाई में गिरा है। पिकअप में लगभग 25 लोग सवार थे जो तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। सभी वापस आ रहे थे तभी ये हादसा हुआ है। घटना की सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना स्थल में मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता, जंगल और पहाड़ी एरिया है। घटना स्थल से कुकदूर तहसील मुख्यालय करीब 35 किमी दूर है। 

विज्ञापन

6 of 8
घटना स्थल पर मृतकों और घायलों के बिखरे पड़े सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हादसे में 17 महिला और एक पुरुण की मौत

हादसे में 18 महिलाओं और एक पुरुष की मौत की एसपी अभिषेक पल्लव ने पुष्टि की है। ये लोग आज तीसरे दिन तेंदूपत्ता की तोड़ई करने गए थे। गांव का ही पिकअप वाहन था। वहीं चार लोग घायल हैं  जिनमें तीन महिला और एक पुरुष शामिल है।
विज्ञापन

7 of 8
दुर्घटना दुर्गम स्थल पर होने से काफी देर बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन लोगों ने गंवाई हादसे में जान
1-मीराबाई 
2-टीकू बाई
3-सिरदारी
4-जनियाबाई 
5-मुंगिया बाई
6-झंगलो बाई
7-सियाबाई
8-किरण
9-पटोरीन बाई
10-धनैया बाई
11-शांति बाई
12-प्यारी बाई
13-सोनम बाई
14-बिस्मत बाई
15-लीलाबाई
16-परसदिया बाई
17-भारती
18-सुक्ति बाई

 
विज्ञापन

8 of 8
महिला मजूदरों के शव और मौके पर तेंदूपत्ता की गठरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये हुए घायल 
मुन्नी बाई
धानबाई
ममता
गुलाब सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें