थिएटर एज एनजीओ के डायरेक्टर जुल्फिकार ने जिन 7 बच्चों को हवस का शिकार बनाया, इसमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। पुलिस जांच में ये खुलासा हुआ। चार बच्चों के बयान दर्ज हो चुके हैं। तीन अन्य बच्चों के बयान का पुलिस को इंतजार है।
विज्ञापन
PICS: जुल्फिकार की हवस के शिकार 7 बच्चों में एक युवती भी
2 of 8
मोबाइल व लैपटॉप की जांचः पुलिस टीम जुल्फिकार के ऑफिस से बरामद पांच मोबाइल फोन व दो लैपटॉप भी खंगाल रही है। इनकी जांच आईटी एक्सपर्ट व साइबर एक्सपर्ट्स को सौंपी है। संपत्ति व दस्तावेजों की जांच के लिए पुलिस ने इन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट को लेटर लिखा है।
विज्ञापन
PICS: जुल्फिकार की हवस के शिकार 7 बच्चों में एक युवती भी
3 of 8
पुलिस के पास सबूतः पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कई सबूत इकट्ठे हुए हैं। इनमें आरोपी की अश्लील तस्वीर, बच्चों के बयान, आरोपी के ऑफिस से बरामद अश्लील सीडी, कंडोम, इन लीगल ट्रांजेक्शन, शिकायतकर्ता के बयान व अन्य अहम सबूत हाथ लग चुके हैं।
PICS: जुल्फिकार की हवस के शिकार 7 बच्चों में एक युवती भी
4 of 8
7 तस्वीरों का रहस्य जानेगी पुलिसः पुलिस के अनुसार आरोपी जुल्फिकार की अलमारी में सात पीड़ित बच्चों की तस्वीर मिली थी। तस्वीर काले स्कैच से क्रॉस की गई है। इसके अलावा तस्वीरों को रोल करके काले धागे से बांधा था। पुलिस इन तस्वीरों के रहस्य पर जल्द ही खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
PICS: जुल्फिकार की हवस के शिकार 7 बच्चों में एक युवती भी
5 of 8
किसी साइट को तो नहीं बेची वीडियोः पुलिस जांच कर रही है कि कुकर्म से जुड़े फोटो व वीडियो जुल्फिकार ने किसी साइट को तो नहीं बेची है। पुलिस मामले में आईटी एक्सपर्ट व सीएफएसएल की मदद ले रही है। विदेशों से लाखों की ट्रांजेक्शन के बाद मामले में शक गहरा गया है।
विज्ञापन
PICS: जुल्फिकार की हवस के शिकार 7 बच्चों में एक युवती भी
6 of 8
जुल्फिकार के बाद उसका एक रिश्तेदार कभी-कभी आकर बच्चों को शिकार बनाता था। पुलिस के अनुसार जांच और बच्चों के बयान के बाद एक अन्य आरोपी की उन्हें तलाश है। नया गांव का रहने वाला आरोपी जुल्फिकार का रिश्तेदार बताया जा रहा है। फिलहाल वह घर से फरार है।
विज्ञापन
PICS: जुल्फिकार की हवस के शिकार 7 बच्चों में एक युवती भी
7 of 8
फिलहाल गिरफ्तारी से पहले पुलिस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। आरोपी की लोकेशन ट्रैप की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद बच्चों से आरोपी की शिनाख्त कराई जाएगी। वहीं पुलिस ने जुल्फिकार के खिलाफ बच्चों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में पोक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ दी है।
PICS: जुल्फिकार की हवस के शिकार 7 बच्चों में एक युवती भी
8 of 8
जुल्फिकार खान के खिलाफ पुलिस ने धारा 377 और पॉक्सो एक्ट 6 की धारा के तहत केस दर्ज किया है। दोनों धाराओं के तहत कम से कम 10 साल और अधिकतम उम्रकैद की सजा का प्रावधान है। पुलिस के अनुसार अन्य खुलासे होने पर अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।