फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्की पिच नहीं होने पर 7 साल खेत में की थी प्रैक्टिस, अब IPL में मिले 6 करोड़

Sun, 28 Jan 2018 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Yuzvendra Chahal - फोटो : File Photo
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चहल को 6 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। देखिए
विज्ञापन

2 of 7
Yuzvendra Chahal - फोटो : File Photo
टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं। IPL 2018 में युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चहल को 6 करोड़ रुपए में खरीद लिया।
विज्ञापन

3 of 7
Yuzvendra Chahal - फोटो : File Photo
हालांकि यहां तक पहुंचने का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। चहल की मां ने बताया कि युजवेंद्र का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। उसने क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई तो हमने उसका पूरा साथ दिया।

4 of 7
Yuzvendra Chahal - फोटो : File Photo
पिता केके चहल ने बताया कि 2004 में मैंने युजवेंद्र के लिए डेढ़ एकड़ खेत में पिच तैयार करवाई, वहीं से चहल ने प्रैक्टिस शुरु की। 2011 तक युजवेंद्र ने खेत में ही प्रैक्टिस की। चहल का जब अंडर-19 मे जब चयन हुआ तो उनके पिता को लगा की अब उनका सपना सच में पूरा होगा।
विज्ञापन

5 of 7
Yuzvendra Chahal - फोटो : File Photo
चहल घर में सबसे छोटा है। उनकी दो बड़ी बहनें हैं। पिता ने बताया कि मेरा सपना था कि बेटा कामयाब हो। उसने क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर की तो वह इच्छा पूरी करने के लिए हमने पूरा साथ दिया। 2004 में मैंने अपने डेढ़ एकड़ खेत में युजवेंद्र के लिए स्पेशल पिच तैयार करवाई। 
विज्ञापन

6 of 7
Yuzvendra Chahal - फोटो : File Photo
2011 तक उसने खेत में ही प्रैक्टिस की। जब उसका अंडर-19 में सलेक्शन हुआ तो मुझे पहली बार लगा कि एक दिन हमारा सपना जरूर सच होगा। इसके बाद रणजी ट्राफी, आईपीएल और फिर भारतीय क्रिकेट टीम में उसका चयन हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Yuzvendra Chahal - फोटो : File Photo
युजवेंद्र की मां ने बताया कि उनके बेटे को राजमा-चावल व लहसुन की चटनी बहुत पसंद है। खाने में वह दोनों समय लहसुन की चटनी जरुर खाता है। वह दूध पीने से भी कभी मना नहीं करता। युजवेंद्र की मां ने बताया कि वह पहले अंडा तक नहीं खाता था लेकिन कोच ने मसल्स प्रॉब्लम बताकर नॉनवेज खिलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें