फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठोको ताली वाले 'गुरु' से एक दिव्यांग लड़की ने पूछा ऐसा सवाल, सोच में पड़ गए

Sun, 28 Jan 2018 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
Navjot Singh Sidhu
मैं अंगहीन हूं और पिछले कई सालों से नौकरी के लिए जगह-जगह जाकर मिन्नतें कर रही हूं लेकिन मेरी कोई भी नहीं सुन रहा, मुझे नौकरी नहीं दे सकते तो मुझे गोली मार दीजिए। यह दर्द था उस दिव्यांग लड़की का जो पिछले कईसालों से सरकारी नौकरी के लिए मंत्रियों, अधिकारियों की मिन्नतें कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Navjot Singh Sidhu
गणतंत्र दिवस मौके संगरूर पहुंचे कैबिनट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू मंच से संबोधन कर रहे थे इसी दौरान एक दिव्यांग लड़की ने मंच पर जाकर कैबिनट मंत्री से सीधे कह दिया कि उसे या तो नौकरी दे दो या फिर गोली मार दो। लड़की का सवाल सुनकर जहां सिद्धू हक्के बक्के रह गए, वहीं मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियोंमें भी अफरा तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

3 of 5
Navjot Singh Sidhu
पुलिस लाइन के स्टेडियम में गणतंत्र दिवस मौके राष्ट्रीय ध्वज फहराने पहुंचे कैबिनट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू मंच से संबोधन कर रहे थे इसी दौरान एक दिव्यांग लड़की उनके सामने पहुंची और कहने लगी कि वह अपंग है और सरकारी नौकरी मिलने की लंबे समय से उम्मीद लगाए बैठी है। नौकरी पाने के लिए वह जगह-जगह भटक रही है किंतु उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

4 of 5
Navjot Singh Sidhu
उसने सिद्धू से साफ कह दिया कि यदि उसे नौकरी नहीं दे सकते तो गोली मार दो। यह सुनकर सिद्धू सोच में पड़ गए। वहीं मौके पर मौजूद अधिकारियों के पैरों तले से जमीन निकल गई। प्रशासन ने मौके की नजाकत को भांपते हुए उस दिव्यांग लड़की को स्टेज के एक तरफ करके नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Navjot Singh Sidhu
इसके बाद जब पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त लड़की के सवालको रखा गया तो सिद्धू ने कहा कि उन्हें बहुत दुख है कि उसे अंगहीन होने के बावजूद भी नौकरी नहीं मिली। उन्होंने भरोसा देते कहा कि उनके विभाग में तीन फीसदी नौकरियां दिव्यांग के लिए आरक्षित हैं। वे कोशिश करेंगे कि उक्त लड़की को नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें