कटक में इंगलैंड के खिलाफ धुंआधार पारी खेलने के बाद पिता योगराज सिंह ने ऐसी बात कही, सुनकर सवाल पूछने वाले चुप रह गए। जानिए आखिर ऐसा क्या कहा?
विज्ञापन
2 of 9
युवराज सिंह की शादी पर खुलकर बोले योगराज सिंह
मैच में युवराज की सेंचुरी होते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस दौरान पत्रकारों ने जब उनके पिता योगराज सिंह से बात की तो उन्होंने कहा, ‘नो कमेंट आन क्रिकेट।’ इसके बाद पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि आप को पिता होने के नाते कैसा लग रहा है तो उनका जवाब था, ‘इतने सालों से मैं उसका बाप ही तो हूं।’
विज्ञापन
3 of 9
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
वहीं, युवराज सिंह ने कहा कि यह उनकी सबसे बेहरतरीन पारियों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि ‘मैने आखिरी बार 2011 वर्ल्ड कप में शतक लगाया था। पिछले घरेलू सीजन में बल्ले के साथ बेहतर किया था। आज माही के साथ शतक जमाते हुए फिर वही सुनहरे दिन याद आ गए। धोनी बेहतरीन कप्तान रहे हैं, उनके साथ खेलना अपने आप में अलग अनुभव रहता है।
4 of 9
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
दोस्ती हो तो ऐसी, माही और युवी जैसी- माही को जब भी साथ चाहिए था तो युवराज खड़े मिले। चाहे वर्ष 2007 का टी-20 वर्ल्डकप हो या फिर वर्ष 2011 का वर्ल्डकप। युवी हमेशा माही के साथ डटे रहे। अब एकबार फिर से जब माही बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर थे तो दूसरे छोर पर उनके दोस्त युवी फिर से साथ में न सिर्फ खड़े दिखाई दिए बल्कि एक शानदार पारी खेल गए। अब युवी और माही पर बोलने वालों ने भी चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
5 of 9
युवराज सिंह के घर पर प्रशंसक
- फोटो : SELF
भाई ऐसी इंनिग और खेलेगा: युवराज सिंह केशतक बनाने से भाई जोरावर सिंह काफी खुश दिखाई दे रहे थे। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि भाई में काफी टैलेंट है, ऐसी धमाकेदार पारियां तो अभी और देखने को मिलेंगी। भाई की शादी के बाद यह दूसरा खुशी का मौका परिवार के लिए आया है। आज का दिन वाकई में खास है।’
विज्ञापन
6 of 9
युवराज सिंह और हेजल कीथ का दिल्ली में रिसेप्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बता दें कि युवराज के लिए उनकी पत्नी हेजल कीच लेडी लक साबित हुई हैं। 30 नवंबर 2016 को हेजल कीच से शादी के बाद ही उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई और वीरवार को कटक वनडे में युवी ने अपने वन-डे करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। उन्होंने 2011 के वर्ल्ड कप के बाद कटक में शतक लगाया। कैंसर से जंग जीतने के बाद युवराज की ये पहली वन-डे सेंचुरी है।
विज्ञापन
7 of 9
युवराज सिंह
इंग्लैंड के खिलाफ जहां एक तरफ युवराज सिंह छक्के और चौके जड़ रहे थे तो वहीं चंडीगढ़ में अपने घर पर बैठी उनकी मां शबनम सिंह उनकीलंबी पारी के लिए दुआ कर रही थीं। मैच के दौरान शबनम ने युवराज की पूरी पारी टीवी पर नहीं देखी बल्कि बेटे के शतक के लिए दुआ मांगती रहीं। इस दौरान वह घर में अपने नजदीकी से स्कोर जरूर पूछती रहीं।
8 of 9
युवराज सिंह
जैसे ही युवराज सिंह ने इंग्लैंड के लिए खिलाफ शतक के साथ अपना सर्वाधिक स्कोर बनाया, शबनम सिंह तुरंत हंसाली वाले वाले बाबी जी को आशीर्वाद लेने निकल गईं। लेकिन युवराज सिंह के भाई जोरवार सिंह घर में मौजूद रहे। शतक के बाद उनके घर के आसपास खुशी का मौहाल बन गया। युवी के पड़ोसी के एल सचदेवा ने जोरवार सिंह को मिठाई खिला कर मुंह मीठा कराया।
इस दौरान चंडीगढ़ यूथ एसोसिएशन के प्रधान अंकित अरोड़ा के साथ युवी केप्रशंसक सुशील जैन, राजेश अग्रवाल, आनंद गोयल, राकेश कुमार ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। बता दें कि चंडीगढ़ के युवराज सिंह ने कटक में इंगलैंड के खिलाफ 118 के स्ट्राइक रेट से 127 गेंदों पर 150 रन बनाए। इस पारी में 21 चौके और 3 छक्के जमाए।