कई दिन बाद योगराज सिंह चंडीगढ़ आए और यहां उन्होंने बेटे युवराज सिंह और बहू हेजल कीच के बारे में पहली बार खुलकर बातचीत की। जानिए क्या कहा?
विज्ञापन
2 of 6
योगराज सिंह
योगराज सिंह ने कहा कि हेजल से शादी करके युवराज सिंह बहुत खुश है। हेजल युवराज फिटनेस का काफी ध्यान रखती है। वे दोनों मिलकर जिम में काफी समय बिताते हैं। मैं खुश हूं कि युवराज को हेजल के रूप में एक और पिता मिल गया, जो उसका ध्यान रखता है। युवराज खुशनसीब है कि उन्हें हेजल मिली। वैसे भी हर कामयाब पुरुष के पीछे एक ऐसी औरत होती है।
विज्ञापन
3 of 6
पिता योगराज
- फोटो : फाइल फोटो
योगराज सिंह नवजोत सिद्धू के कॉमेडी शो करने के बारे में भी बोले। उन्होंने कहा कि अगर कोई अपने टैलेंट से किसी को हंसा सकता है तो किसी को क्यों परेशानी होनी चाहिए। टेलेंट को दबाने से अच्छा है, उसे लोगों के सामने लाना चाहिए। सिद्धू की तारीफ करते हुए योगराज ने कहा कि वे एक बेहतर इन्सान हैं। उनकी इच्छा पंजाब को तरक्की के रास्ते पर ले जाने की है।
4 of 6
नवजोत सिद्धू
योगराज ने कहा कि क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आये सिद्धू की शादी में मेरी भी अहम भूमिका रही है। कैबिनेट मंत्री के तौर पर वे ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। पंजाब में युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए शुरु की जाने वाली के मुहिम में योगदान के लिए तैयार योगराज ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सब को मिल कर लोगों की जिंदगी में खुशियां भरने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
नवजोत सिद्धू
- फोटो : File Photo
भाग मिल्खा भाग जैसी चर्चित फिल्म में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले योगराज सिंह ने कहा कि सारा कुछ सरकारों के भरोसे छोड़ने की प्रवृति से हमें ऊपर उठना होगा। नशे के खिलाफ सिर्फ सरकारें ही लड़ाई लड़ें, ऐसा सोचना सही नहीं है। यह हम सब का फर्ज है कि इस लड़ाई में हम सब मिल कर योगदान दें। इससे बेहतर और क्या बात हो सकती है कि हम कुछ परिवारों को बेहतर जिंदगी जीने के लिए प्रेरित करें?
कांग्रेस के सत्ता में आने के चार हफ्ते के भीतर पंजाब को नशे से मुक्ति दिलाने के वादे की सराहना करते हुए योगराज ने कहा कि इस दिशा में निश्चित रूप से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ठोस कदम उठाएंगे। कैप्टन के अपने वादे पर खरा उतरने की उम्मीद जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि हम सब का फर्ज बनता है कि इस मुहिम में उनका साथ दें।