योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर लखनऊ से करीब 650 किलोमीटर दूर भी 'योगी-योगी' के नारें लग रहें है। लोग खुशी में ढोल पर जमकर नाच-गाना कर रहें है, देखिए...
विज्ञापन
2 of 5
योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर मस्तनाथ विश्वविद्यालय में मना जश्न
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में सांसद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनने का पता चलते ही रोहतक के बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में भी जश्न का माहौल बन गया। अलवर से सांसद व महंत चांदनाथ योगी समेत अन्य लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
3 of 5
योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर मस्तनाथ विश्वविद्यालय में मना जश्न
इस दौरान महंत चांदनाथ योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी थी, लेकिन अब प्रदेशवासियों को उससे मुक्ति मिलेगी। योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री जैसे गरिमामयी पद पर आसीन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अच्छा कदम उठाया है।
4 of 5
योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर मस्तनाथ विश्वविद्यालय में मना जश्न
इससे न केवल प्रदेश का विकास होगा, बल्कि वहां की जनता सुरक्षित जीवन भी जी सकेगी। इससे पहले सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ मठ पहुंचकर महंत चांदनाथ को बधाई दी बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मारकण्डे आहूजा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की कर्मठता और स्पष्टवादिता से हर कोई वाकिफ है।
योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर मस्तनाथ विश्वविद्यालय में मना जश्न
वह ईमानदार छवि के व्यक्ति है और निष्पक्ष तरीके से प्रदेश के विकास के लिए कार्य करेंगे। वह अक्सर संस्थान में आते हैं और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। अनेक बार उनके दिशा निर्देश तथा उचित मार्ग दर्शन में इस विश्वविद्यालय ने तरक्की की सीढ़ियां चढ़ी हैं। इस मौके पर बाबा कर्णपुरी महाराज, बाबा कपिलपुरी महाराज, ईश्वर शाह महाराज, राजेश जैन और सतीश सिंधवानी आदि मौजूद रहे।