फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में योगेश्वर को सीएम ने दिया 10 करोड़ का तोहफा, दी बड़ी नसीहत

Wed, 18 Jan 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1 of 5
योगेश्वर दत्त की शादी - फोटो : अमर उजाला
योगेश्वर दत्त को शादी में वैसे तो कई शानदार तोहफे मिले। लेकिन सीएम खट्टर की ओर से उन्हें एक अनोखा तोहफा मिला। इस तोहफे के साथ सीएम ने उन्हें एक बड़ी नसीहत भी दी। जानिए..
विज्ञापन

2 of 5
योगेश्वर दत्त की शादी - फोटो : अमर उजाला
ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान योगेश्वर दत्त सोमवार रात शीतल के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। शादी समारोह में राजनीतिक पार्टियों के दिग्गजों के अलावा कई खेल सितारे मौजूद रहे। सीएम मनोहर लाल खट्टर योगश्वर के घर पहुंचे और आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

3 of 5
योगेश्वर दत्त की शादी - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने इस मौके पर गांव के सीवरेज सिस्टम के लिए 10 करोड़ रुपये की ग्रांट देने के अलावा बीपीएस महिला विवि के साउथ कैंपस में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि योगेश्वर दत्त ने पूरी दुनिया में गांव का नाम रोशन किया है, इसलिए आज के दिन मैं गांव की सभी मांगों को पूरा करने का वादा करता हूं। 

4 of 5
योगेश्वर दत्त की शादी - फोटो : अमर उजाला
गांव में पीने का पानी, खेत के लिए नहरी पानी, पक्की सड़कें जैसी तमाम जरूरत की चीजों पर काम किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ के बजट का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
सीएम बोले गांव का ना बदलवा ल्यो
मुख्यमंत्री ने गांव के लोगों को ठेठ हरियाणवी भाषा में बात करते हुए कहा ईब तो सरकार नै मौका दे राख्या है। आपणे गाम का आच्छा सा नाम रख ल्यो। गाम का नाम बावला पाना ठीक नींह लागता। गांव की पंचायत प्रस्ताव करके भेजेगी तो गांव का नाम बदल जाएगा। पहले भी कुछ गांवों के नाम बदलने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें