पीएम मोदी के एक मंत्री अचानक बाक्सर के सामने बाक्सिंग रिंग में उतर आए, उसके बाद खूब दनादन पंच लगे। देखिए
विज्ञापन
2 of 5
खेल राज्य मंत्री विजय गोयल
- फोटो : अमर उजाला
21वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के आखिरी दिन प्रदेश के खिलाड़ियों को नेशनल बाक्सिंग अकादमी की सौगात मिली। संस्थान का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्यातिथि केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री विजय गोयल जब बाक्सिंग रिंग में उतरे तो उनका अलग अंदाज दिखाई दिया। मंत्री ने बाक्सिंग बाउट पहनकर खिलाड़ी पिंकी रानी के साथ पंच लगाए। पिंकी एक मैच में अंतरराष्ट्रीय बाक्सिंग खिलाड़ी मैरीकॉम को भी हरा चुकी हैं। कार्यक्रम की शुरूआत में पिंकी और रजनी के बीच फ्रेंडली मैच भी खेला गया।
विज्ञापन
3 of 5
खेल राज्य मंत्री विजय गोयल
- फोटो : अमर उजाला
हर राउंड के बाद करें रिप्ले, ताकि दर्शकों को भी हो खेल की समझ
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे खुद खो-खो के नेशनल खिलाड़ी रहे हैं। बैडमिंटन व टेबल टेनिस भी खेलना जानते हैं। लेकिन जब बाक्सिंग को देखने बैठा तो यह खेल कम समझ में आया। इस खेल में ज्यादा प्वाइंट वाले खिलाड़ी ही विजेता होते हैं, भले ही प्रतिद्वंद्वी ने बेहतर प्रदर्शन किया हो। इसलिए वे चाहते हैं कि बाक्सिंग के तीन मिनट के होने वाले तीनों राउंड के बाद एक-एक मिनट का रिप्ले दिखाया जाए, ताकि दर्शकों में खेल की समझ बढ़े। मंत्री की इस बात को हाल में बैठे अर्जुन अवार्डी व अन्य खिलाड़ियों ने भी तालियां बजाकर सहमति दी।
4 of 5
खेल राज्य मंत्री विजय गोयल
लिखकर दें, स्पोर्ट्स साइंस पर भी करेंगे विचार
डॉ. संजोगिता सूदन ने केंद्रीय मंत्री से स्पोर्ट्स साइंस को भी विकसित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक बच्चा तभी गोल्ड मेडलिस्ट बन पाएगा जब एक डॉक्टर, ट्रेनर और कोच तीनों मिलकर उसकी क्षमता की पहचान करेंगे। इसके बाद खेल को ज्यादा बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए स्पोर्ट्स मेडिसन में एमडी करने वाले डॉक्टर को मौका दिया जाए। अभी यह जिम्मेदारी एक कोच की रहती है। इस पर मंत्री ने कहा कि वे उन्हें स्पोर्ट्स साइंस के बारे में लिखकर दें। वे इस पर विचार करेंगे।
अर्जुन व द्रोणाचार्य अवार्डी सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित कोच और अर्जुन अवार्डी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसमें एशियन चैंपियन राजकुमार सांगवान, वर्ल्ड चैंपियन सरिता देवी, मनोज पिक्ले, मुकंद, कैप्टन गोपाल, विरेंद्र, दिलबाग, कविता चहल, दिनेश आदि शामिल हैं।
पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों ने एक्सीलेंस अकादमी खोलने की मांग की
उधर, पैरा ओलंपिक के खिलाड़ियों ने केंद्रीय मंत्री से एक्सीलेंस अकादमी खोलने की मांग की। इसके लिए खिलाड़ियों ने मंत्री को मांग पत्र भी सौंपा।