फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद योगेश्वर ने बताया प्लान, जानिए अब क्या करेंगी पत्नी शीतल

Sun, 22 Jan 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
1 of 6
ओलंपियन रेसलर योगेश्वर दत्त की शादी - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद योगेश्वर के परिवार की जिम्मेदारी किस तरह से कौन संभालेगा और वह खुद शादी के बाद क्या करेंगे? इसका पूरा प्लान योगेश्वर ने पहले ही तैयार कर लिया है। 
विज्ञापन

2 of 6
ओलंपियन रेसलर योगेश्वर दत्त की शादी - फोटो : अमर उजाला
ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान योगेश्वर दत्त सोमवार रात शीतल के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। शादी समारोह में राजनीतिक पार्टियों के दिग्गजों के अलावा कई खेल सितारे मौजूद रहे। इससे पहले वे अपने गांव भैंसकला से गाजे बाजे के साथ घोड़ी चढ़कर शीतल को ब्याहने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

3 of 6
ओलंपियन रेसलर योगेश्वर दत्त की शादी - फोटो : अमर उजाला
घर से उन्होंने घोड़ी पर चढ़कर विदाई ली और बाद में गाड़ियों के लवाजमे में बारात रवाना हुई। योगेश्वर के अनुसार वह चाहते है कि शादी के बाद पत्नी शीतल परिवार को संभाले और अपने पढ़े-लिखे होने का अनुभव परिवार में बांटे। वह परिवार को आगे लेकर जाने में सहयोग करे। 

4 of 6
ओलंपियन रेसलर योगेश्वर दत्त की शादी
वहीं, योगेश्वर ने अपने भविष्य का प्लान भी साफ कर दिया है कि वह शादी के बाद नौकरी के साथ-साथ कुश्ती भी जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि कुश्ती के सहारे ही वह यहां तक पहुंचे हैं और कुश्ती उनका जीवन है। वह कुश्ती से रिटायर्ड भले हो जाएंगे, लेकिन उसे नहीं छोड़ेंगे और ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाने के लिए नए पहलवान तैयार करेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
ओलंपियन रेसलर योगेश्वर दत्त की शादी - फोटो : Amar ujala
परिवार में पांचवीं शादी, पांचों बिना दहेज
योगेश्वर का कहना है कि उनके परिवार में दहेज लेने और देने की परंपरा नहीं रही है। उनके परिवार में यह पांचवीं शादी है और उनके यहां सभी शादी बिना दहेज के हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ओलंपियन रेसलर योगेश्वर दत्त की शादी
उन्होंने बताया कि उनकी तीनों बहनों और भाई की शादी भी बिना दहेज के की गई। योगेश्वर ने कहा कि वह मिट्टी से जुड़े रहे हैं और शादी भी जमीनी स्तर वाली होनी चाहिए, जिसमें किसी तरह का कोई दिखावा नहीं होना चाहिए। इस कारण पूरी सादगी के साथ शादी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें