हल्द्वानी में बुरी तरह घायल हुए द ग्रेट खली बदला लेने के लिए फिर से रिंग में उतरेंगे। मुकाबले में आर पर की लड़ाई होगी। तारीख तय हो गई।
विज्ञापन
बदला लेने को फिर से रिंग में उतरेंगे द ग्रेट खली, तारीख तय
2 of 5
इसकी जानकारी खली के प्रवक्ता अमित स्वामी ने दी। उन्होंने बताया कि डब्ल्यूडब्ल्यूई के स्टार दिलीप सिंह राणा उर्फ ‘द ग्रेट खली’ को आज अस्पताल से छुटटी मिल गयी है। अब उन्होंने अपमान का बदला लेने की ठानी है।
विज्ञापन
बदला लेने को फिर से रिंग में उतरेंगे द ग्रेट खली, तारीख तय
3 of 5
उन्होंने बताया कि खली शेर हैं और वे 28 फरवरी को पूरे जोश के साथ खेलते हुए विदेशी पहलवानों को पटखनी देने के तैयार है। मुकाबला बेहद रोमांचक और जबरदस्त होगा। आर पार की लड़ाई होगी।
बदला लेने को फिर से रिंग में उतरेंगे द ग्रेट खली, तारीख तय
4 of 5
बता दें कि कांटीनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेट के तहत हुई प्रतियोगिता में खली डेथ वारंट पर खेल रहे थे। मुकाबले के दौरान तीन विदेशी पहलवानों ने सभी नियमों को ताक पर रखते हुए खली को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। खली को एयरलिफ्ट कराकर देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बदला लेने को फिर से रिंग में उतरेंगे द ग्रेट खली, तारीख तय
5 of 5
अमित स्वामी ने बताया कि उन्होंने वर्ल्ड रेसलिंग संगठन एवं कॉन्टीनेंटल रेसलिंग को लिखित शिकायत दी है। खली के सिर में गंभीर चोटें आई हुईं हैं। उन्होंने उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह सरकार के आभारी हैं, जिन्होंने खली को तुरंत एयरलिफ्ट कराकर अस्पताल में भर्ती कराया और इलाज करवाया।