फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के 'घर' में द ग्रेट खली का रेसलिंग शो, टैलेंट दिखाने का सुनहरा मौका है

Tue, 11 Jul 2017 09:16 AM IST
सौरभ खन्ना/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
khali

WWE चैम्पियन द ग्रेट खली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'घर' में रेसलिंग शो कराने जा रहे हैं। ऐेसे में देश भर के पहलवानों के लिए टैलेंट दिखाने का सुनहरा मौका है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Khali
दरअसल, वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) की तर्ज पर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली अब पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात में पहलवानी के मुकाबले कराने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि तारीख फाइनल नहीं हुई है लेकिन सितंबर के पहले या दूसरे हफ्ते तक ये शो होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
khali
खली ने बताया कि इस शो में अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड के दिग्गज पहलवानों के अलावा भारतीय पहलवान बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। देशी और विदेशी महिला पहलवान भी रिंग में उतरेंगी। खली का कहना है कि वह रेसलिंग शो सिर्फ डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारतीय पहलवानों की पहचान दिलाने के लिए करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात से अच्छे पहलवान विश्वस्तर पर जा सकते हैं, बस उनको मोटिवेट करने की जरूरत है।
 

4 of 6
Khali
पिछले साल खली ने हल्द्वानी, देहरादून और लुधियाना में ‘द ग्रेट खली रिटनर्स’ शो कराया था। इसमें ब्रोडी स्टील, स्मिथ, हेनरडेड, माइक कनोक्स, अपोलो लीओन के अलावा करीब दस विदेशी पहलवान शामिल हुए थे। इनमें ज्यादातर पहलवान अमेरिका, इंग्लैंड और कनाडा से आए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
khali
दरअसल, खली डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरह भारत में सीडब्ल्यूई (कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट) फाइट को प्रमोट करने में लगे हैं और इसलिए विभिन्न जगहों पर रेसलिंग शो करा रहे हैं। खली ने गुजरात व उसके बाद महाराष्ट्र को चुना है ताकि वहां से पहलवानों को निकालकर वह अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिला सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
khali
अगर उनको रिस्पांस अच्छा मिला तो आगे चलकर वहां अकादमी भी खोली जा सकती है। हालांकि जालंधर-होशियारपुर मार्ग पर पड़ते गांव कंगनीवाल में खली की अकादमी चल रही है, जिसमें खली खुद पहलवानों को तैयार कर रहे हैं। यहां पर विभिन्न राज्यों से आए युवा वर्ग डब्ल्यूडब्ल्यूई का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें