फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ग्रेट खली की न चली तो विदेशी रेसलर्स ने जमकर धोया, तस्वीरें

Fri, 14 Oct 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
पानीपत में द ग्रेट खली को विदेशी पहलवानों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
होटल में हमले का बदला विदेशी रेसलर्स ने रिंग में ग्रेट खली से किया। सभी ने खली को फर्श पर पटका और रस्सी के बाहर घसीटा। तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
पानीपत में द ग्रेट खली को विदेशी पहलवानों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
डब्ल्यूडब्ल्यूई की तर्ज पर भारत में शुरू हुई सीडब्ल्यूई (चैंपियनशिप रेसलिंग इंटरटेंनमेंट) में पानीपत की धरती पर 14 विदेशी और चार महिला रेसलर्स ने अपना दंभ दिखाया। ग्रेट खली को विदेशी रेसलर्स बार-बार चैलेंज करते रहे।
विज्ञापन

3 of 7
पानीपत में द ग्रेट खली को विदेशी पहलवानों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
डब्ल्यूडब्ल्यूई के फाइटर दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने हरियाणा में पहली बार पानीपत में सीडब्ल्यूई फाइट कराई है। सेक्टर-13/17 में बने रिंग में सूरज ढलते ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। पुलिस और बाउंसर की कड़ी सुरक्षा में केवल टिकटधारकों को ही प्रवेश दिया गया।

4 of 7
पानीपत में द ग्रेट खली को विदेशी पहलवानों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
सीडब्ल्यूई की शुरुआत में टैग टीम के मैच चले। इस दौरान कनाडा के रेसलर्स ब्रॉडी स्टील और माइक नोकस बार-बार खली को ललकारते रहे। ग्रेट खली की स्टूडेंट बीबी बुलबुल ने गत दिनों पंजाब में हुई अपनी पिटाई का बदला रैबेल से लिया। उन्होंने रिंग में शानदार फाइट करते हुए रैबेल को चित कर दिया।
विज्ञापन

5 of 7
पानीपत में द ग्रेट खली को विदेशी पहलवानों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
द ग्रेट खली और विदेशी रेसलर्स के बीच कई दिन से खींचतान चल रही है। बता दें कि ग्रेट खली ने आठ अक्तूबर को गुरुग्राम और 12 को पानीपत में फाइट रखी थी। आठ अक्तूबर की फाइट रद्द होने पर विदेशी रेसलर्स ने ग्रेट खली के पंजाब स्थित जिम में जमकर तोड़फोड़ की थी। उनकी स्टूडेंट बीबी बुलबुल की पिटाई भी कर दी थी।
विज्ञापन

6 of 7
पानीपत में द ग्रेट खली को विदेशी पहलवानों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
विदेशी रेसलर्स इसके अगले ही दिन पानीपत आ गए। ग्रेट खली ने 10 अक्तूबर को जीटी रोड स्थित एक होटल के कमरे में घुसकर दो विदेशी रेसलर्स की स्टील के पाइप से जमकर पिटाई की थी। इसका दो मिनट का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। विदेशी रेसलर्स ने उस वक्त खली को सॉरी बोल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पानीपत में द ग्रेट खली को विदेशी पहलवानों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को मीडिया से रूबरू होने पर पिटाई का बदला रिंग में लेने का चैलेंज दिया था। हम बता दें कि गत वर्ष 24 फरवरी को ग्रेट खली हल्द्वानी में आयोजित फाइट में कनाड़ा के रेसलर ब्रॉडी स्टील से टकराए थे। ब्रॉडी स्टील ने खली को बुरी तरह से पीटा था। इसके चलते खली को कई दिन आईसीयू में रहना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें