फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझे माफ कर देना मेरी लाडो', हाथ पर लिखा और... तस्वीरें

Wed, 30 Sep 2015 07:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
1 of 9
‘डिंपी मेरी लाडो बेटी मैं बेटी तुम्हें छोड़कर जा रही हूं। मुझे माफ कर देना।' महिला ने हाथ पर लिखा और जान दे दी। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन

'मुझे माफ कर देना मेरी लाडो', हाथ पर लिखा और... तस्वीरें

2 of 9
घटना हरियाणा के कुरुक्षेत्र की है। गांव बिसनगढ़ में विवाहिता संदिग्‍ध हालात में घर के रसोईघर में मृत मिली। मृतका के बाएं हाथ पर सुसाइड नोट लिखा हुआ था, जिसमें चार लाइनें थी।
विज्ञापन

'मुझे माफ कर देना मेरी लाडो', हाथ पर लिखा और... तस्वीरें

3 of 9
सुसाइड नोट में लिखा था कि उसने अपनी बेटी डिंपी को संबोधित करते हुए लिखा है कि ‘डिंपी मेरी लाडो बेटी मैं बेटी तुम्हें छोड़कर जा रही हूं। आप ध्यान रखी मेरी बेटी। मुझे माफ कर देना। मेरी बेटी मैं अपनी जिंदगी...।’

'मुझे माफ कर देना मेरी लाडो', हाथ पर लिखा और... तस्वीरें

4 of 9
घटना की सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी और डीएसपी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने हाथ पर लिखे शब्दों को भी साक्ष्य के तौर ले लिया है। पता लगाया जाएगा कि यह लिखावट सरला की है भी या नहीं।
विज्ञापन

'मुझे माफ कर देना मेरी लाडो', हाथ पर लिखा और... तस्वीरें

5 of 9
सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि महिला की हत्या करने के बाद उन्हें फोन पर सूचना दी। परिजनों के बयान पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले में जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

'मुझे माफ कर देना मेरी लाडो', हाथ पर लिखा और... तस्वीरें

6 of 9
मृतका का नाम सरला और उसके पति का नाम रमाकांत बताया जा रहा है। सरला के भाई देवी चंद निवासी भैणी ने बताया कि उसकी बहन का विवाह चार वर्ष पहले रमाकांत के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल वालों ने उसकी बहन को तंग कर रहे थे।
विज्ञापन

'मुझे माफ कर देना मेरी लाडो', हाथ पर लिखा और... तस्वीरें

7 of 9
देवी चंद ने आरोप लगाया कि उसकी बहन का पति भी उसके साथ नशे में मारपीट करता था। जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था। उन्होंने ये भी आरोप लगाए कि उसके पति के अन्य महिलाओं के साथ भी अवैध संबंध थे।

'मुझे माफ कर देना मेरी लाडो', हाथ पर लिखा और... तस्वीरें

8 of 9
देवीचंद ने आरोप लगाया कि उनकी बहन के पति का सोमवार को सुबह फोन आया। उसने कहा कि उसने उसकी बहन को निपटा दिया है। इसके बाद वह मौके से भाग गया। देवीचंद ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या करने के बाद शव को लटकाया गया है। ताकि देखने में सुसाइड लगे।
विज्ञापन

'मुझे माफ कर देना मेरी लाडो', हाथ पर लिखा और... तस्वीरें

9 of 9
मृतका के परिजनों ने हत्या करने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। इसी आधार पर हत्या और दहेज हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश आरंभ कर दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें