फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

V'Day Special: दंगल गर्ल की लव स्टोरी, ठुकरा दिया था आमिर खान का तोहफा

Tue, 14 Feb 2017 09:16 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
दंगल गर्ल की लव स्टोरी - फोटो : File Photo
वेलेंटाइन डे के मौके पर हम आपको 'दंगल गर्ल' के नाम से मशहूर गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान की लव स्टोरी सुनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
पहलवान गीता फौगाट - फोटो : File Photo
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट ने अंतरराष्ट्रीय पहलवान व 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक विजेता पवन कुमार के साथ सात फेरे ले लिए है। 20 नवंबर को विवाह समारोह हरियाणा के चरखी दादरी में बेहद सादे और पारंपरिक तरीके से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

3 of 7
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी
पवन ने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में 86 किग्रा. भार वर्ग में ब्रॉज मेडल जीता था। गीता ने बताया कि एक रेसलिंग चैंपियनशिप के दौरान पवन से उनकी मुलाकात हुई थी। तभी से दोनों एक दूसरे के करीब हैं।

4 of 7
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी
पवन का कहना है कि गीता और मैं दोनों पहलवान हैं। इसलिए एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझते हैं। गीता को अपनी जीवनसंगिनी के रूप में पाकर मैं बहुत खुश हूं। बता दें कि गीता फोगाट के जीवन में एक पल ऐसा भी आया था जब उन्होने आमिर खान से गिफ्ट लेने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

5 of 7
पहलवान गीता फौगाट
दरअसल, हाल ही में महावीर सिंह की बेटी गीता फोगाट की शादी हुई। जैसे ही आमिर को पता चला कि जिस परिवार की जिंदगी पर उन्होंने फिल्म बनाई है उनके घर में शादी है तो आमिर ने दुल्हन को शादी का जोड़ा देने का फैसला किया। लेकिन गीता ने आमिर से ये तोहफा लेने से मना कर दिया।
 
विज्ञापन

6 of 7
गीता फौगाट की शादी में पहुंचे आमिर खान
गीता ने आमिर का तोहफा क्यों ठुकराया ये वजह भी चौंकाने वाली है। गीता के इस फैसले का सभी ने स्वागत किया था। दरअसल, गीता के परिवार में ये रस्म होती है कि लड़की मामा की तरफ से दिया गया शादी का जोड़ा ही पहनती हैं। गीता ने इस रस्म का लिहाज रखते हुए आमिर को तोहफा लाने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गीता फौगाट की शादी में आमिर खान
आमिर ने भी गीता के इस फैसले का मान रखा और शादी में दूल्हा-दुल्हन को अपना आशीर्वाद देने पहुंचे। आमिर के साथ साक्षी तंवर भी थीं। आमिर और फिल्म की पूरी टीम के साथ पहलवान महावीर सिंह फोगाट के परिवार ने फोटो भी खिंचवाई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें