अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में काम करने से इंकार करने पर चर्चा में आए ये अभिनेता अब अमेरिका के सुपरस्टार रेसलर के खिलाफ फाइट में उतरेंगे।
विज्ञापन
अमेरिका के सुपरस्टार रेसलर से भिड़ेगा ये बॉलीवुड अभिनेता
2 of 5
ये अभिनेता हैं संग्राम सिंह, जो बिग बॉग में प्रतियोगी रह चुके हैं। साउथ अफ्रीका में पिछले साल डेथ वारंट फाइट जीतने वाले संग्राम सिंह की भिड़ंत अमेरिका के सुपरस्टार रेसलर रॉबी ई से होगी। यह भिडंत इसलिए भी खास है, क्योंकि यह भारत में होगी। संग्राम सिंह पहली बार अपने देश में प्रोफेशनल रेसलिंग में भिड़ेंगे।
विज्ञापन
अमेरिका के सुपरस्टार रेसलर से भिड़ेगा ये बॉलीवुड अभिनेता
3 of 5
रोहतक के मदीना गांव के रहने वाले रेसलर संग्राम सिंह ने वर्ष 2015 में साउथ अफ्रीका में अपना डेथ वारंट साइन करके कुश्ती लड़ी थी। उसमें संग्राम सिंह एकतरफा जीते थे। इस जीत के बाद संग्राम सिंह ने प्रोफेशनल कुश्ती को अपने देश में कराने की इच्छा जताई थी और यह इच्छा पूरी होने जा रही है।
अमेरिका के सुपरस्टार रेसलर से भिड़ेगा ये बॉलीवुड अभिनेता
4 of 5
मोहाली के हॉकी स्टेडियम में 6 फरवरी को शाम पांच बजे अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल कुश्ती होगी। इसमें संग्राम की भिडंत अमेरिका के रेसलर रॉबी ई से होगी। संग्राम सिंह इस कुश्ती को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह कहते हैं कि यह कुश्ती कई तरह से खास है, क्योंकि वह अपने देश में पहली प्रोफेशनल कुश्ती लड़ेंगे।
अमेरिका के सुपरस्टार रेसलर से भिड़ेगा ये बॉलीवुड अभिनेता
5 of 5
संग्राम सिंह कहते हैं कि इस कुश्ती का एक अलग फॉरमेट है, जिसमें तीन की जगह छह राउंड होंगे। इस कुश्ती से बटोरे गए रुपयों को चंडीगढ़ पीजीआई के कैंसर पीड़ित बच्चों को दिया जाएगा। यह कुश्ती कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए हो रही है, इसलिए भी वह इसे खास मानते हैं।