दुनिया का सबसे ऊंचा रावण इस बार भी रिकॉर्ड बनाने को तैयार है। अब से पहले 5 बार इसका नाम लिम्का बुक में दर्ज हो चुका है। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
बराड़ा में इस बार भी जलने को तैयार दुनिया का सबसे ऊंचा रावण
- फोटो : अमर उजाला
210 फुट लंबे पुतले को हरियाणा में अंबाला जिले के बराड़ा में बनाया जाता है। इस ऊंचाई के कारण ही रावण का यह पुतला पांच बार लिम्का बुक में नाम रिकॉर्ड करा चुका है। वहीं इस बार इसे अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
3 of 6
बराड़ा में इस बार भी जलने को तैयार दुनिया का सबसे ऊंचा रावण
- फोटो : अमर उजाला
श्रीरामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष तेजेन्द्र चौहान का कहना है कि रावण ये का पुतला 210 फुट का है, जो दुनिया में सबसे बड़ा है और अब ये फिर से दहन के लिए तैयार है। तेजेन्द्र चौहान अपने ही खर्चे पर रावण का पुतला बनाते आए हैं, जिसमें लगभग 25 लाख रुपए का खर्च आता है। इसे बनाने के लिए 30 से 40 कलाकार तेजेन्द्र चौहान के साथ शिफ्टों में काम करते हैं, जिन्हें चौहान खुद पैसे देते हैं।
4 of 6
बराड़ा में इस बार भी जलने को तैयार दुनिया का सबसे ऊंचा रावण
- फोटो : अमर उजाला
तेजेन्द्र चौहान ने बताया कि इस पुतले का निर्माण कार्य अप्रैल में ही शुरू कर दिया जाता है, साथ ही इसमें लाखों रुपए की आतिशबाजी भी लगाई जाती है। इसी के चलते इसका वजह भी काफी ज्यादा हो जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार पुतले का वजन काम करने के लिए कई प्रयोग किए गए हैं। इस बार पुतले में इको फ्रेंडली आतिशबाजी का प्रयोग किया जाएगा, जो सबसे कम प्रदूषण फैलाती है, जिसे शिवाकाशी से मंगवाया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
बराड़ा में इस बार भी जलने को तैयार दुनिया का सबसे ऊंचा रावण
- फोटो : अमर उजाला
तेजेन्द्र ने बताया कि इस पुतले को बनाने में 35 क्विंटल लोहा, 20 क्विंटल बांस का प्रयोग किया गया है। फाइबर ग्लास से इसका चेहरा बनाया गया है। छह दिन पहले 210 फुट के इस विशालकाय रावण के पुतले को विशाल क्रेनों और जेसीबी के माध्यम से खड़ा किया जा चुका है, जो लोगों के लिए कौतुहल का विषय बना हुआ है।
बराड़ा में इस बार भी जलने को तैयार दुनिया का सबसे ऊंचा रावण
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक, तेजेन्द्र चौहान इस शायद आखिरी बार रावण का दहन करेंगे, क्योंकि उनके पास लगातार ग्राउंड की समस्या आ रही है। वह लोगों के खाली पड़े प्लॉट में ही इस विश्व के सबसे बड़े रावण के पुतले का दहन करते हैं। उन्होंने सरकार से भी कई बार ग्राउंड की भी मांग की है, लेकिन उन्हें अभी तक ग्राउंड नहीं मिला। अगर अगले साल उन्हें रावण दहन के लिए जगह न मिली तो वे अगले साल से रावण का पुतला बनाना बंद कर देंगे।