फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में मौजूद हैं दुनिया के सबसे पुराने स्टीम इंजन, देखें तस्वीरें

Thu, 08 Oct 2015 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
1 of 8
आपको जानकर हैरानी होगी कि देश में दुनिया के सबसे पुराने स्टीम इंजन मौजूद हैं और एक शहर के लोको शेड में खड़े हैं। देखिए तस्वीरों में इन सभी को।
विज्ञापन

देश में मौजूद हैं दुनिया के सबसे पुराने स्टीम इंजन, देखें तस्वीरें

2 of 8
इन इंजनों में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी सबसे पुराना और सबसे हल्का फेयरी क्वीन शामिल है। सबसे भारी इंजन अंगद भी शुमार है। इसके अलावा आजादी का प्रतीक बना भाप का इंजन आजाद और अकबर भी शामिल हैं और ये सभी खड़े हैं हरियाणा में रेवाड़ी जिले के लोको शेड में।
विज्ञापन

देश में मौजूद हैं दुनिया के सबसे पुराने स्टीम इंजन, देखें तस्वीरें

3 of 8
फेयरी क्वीन
निर्माण सन: 1855(यूनाइटेड किंगडम)
स्पीड: 40 किमी/घंटा
इंजन:130 हॉर्स पावर
इंजन वेट: 26 टन
इतिहास: ईस्ट इंडिया कंपनी फेयरी क्वीन को लेकर भारत में आई थी। 1998 में इसे दुनिया के सबसे पुराने चालू हालत के भाप के इंजन के रूप में गिनीज रिकॉर्ड मिला था। यह ट्रेन पहले दिल्ली और अलवर के बीच फेयरी क्वीन स्पेशल के नाम से चलती थी। इसके अलावा भाप के सबसे हल्के इंजनों में भी यह शामिल है। सुंदरता के चलते इस सबसे हल्के भाप के इंजन का नाम फेयरी क्वीन रखा गया।

देश में मौजूद हैं दुनिया के सबसे पुराने स्टीम इंजन, देखें तस्वीरें

4 of 8
आजादी का प्रतीक बना है आजाद
निर्माण सन्: 1947(अमेरिका)
स्पीड:100 किमी/घंटा
इंजन: 1445 हॉर्स पावर
इंजन वेट: 174.28 टन
इतिहास: जैसा कि इंजन का नाम ही इसकी काफी हद तक विशेषता बताता है, ‘आजाद’। अमेरिका में बने इस इंजन को यूनाइटेड स्टेट और अमेरिका ने भारत की आजादी के दिन 15 अगस्त 1947 को बतौर उपहार भेंट किया था। इसी के चलते इस इंजन का नाम आजाद रखा गया। यह इंजन आज भी भारत की आजादी का प्रतीक बना हुआ है।
विज्ञापन

देश में मौजूद हैं दुनिया के सबसे पुराने स्टीम इंजन, देखें तस्वीरें

5 of 8
सबसे भारी और विशाल इंजन है अंगद का
निर्माण सन्: 1930(इंग्लैंड)
स्पीड: 75 किमी/घंटा
इंजन: 1492 हॉर्स पावर
इंजन वेट: 200टन
इतिहास: नाम और काम दोनों से ही अंगद है इंग्लैंड में बना भाप का सबसे भारी इंजन अंगद। 200 टन वजनी इस इंजन की चौड़ाई अन्य इंजनों की तुलना में करीब आधा फुट ज्यादा है। कारण यह इंजन रेल डिपार्टमेंट का नहीं बल्कि कोरबा थर्मल पावर स्टेशन में कोयला ढोने के काम में लाया जाता था। बताया जाता है अगर यह इंजन चलकर प्लेटफार्म साइड आए और प्लेटफार्म भी तोड़ दे।
विज्ञापन

देश में मौजूद हैं दुनिया के सबसे पुराने स्टीम इंजन, देखें तस्वीरें

6 of 8
अमेरिका के लिए असलहा ढोता था विराट
निर्माण सन्: 1943(अमेरिका)
स्पीड:75 किमी/घंटा
इंजन:1520 हॉर्स पावर
इंजन वेट: 189 टन
इतिहास: अमेरिका में निर्मित भाप का इंजन विराट अमेरिकन वार डिपार्टमेंट के लिए असलहा जैसे तोप, बंदूकें, गोले आदि ढोने का काम करता था। तब भारत में भाप के इंजन नहीं बनते थे। उस समय इसे भारत ने अमेरिका से लिया था। विराट को अपनी कार्यक्षमता, वजन और स्पीड के सामंजस्य के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

देश में मौजूद हैं दुनिया के सबसे पुराने स्टीम इंजन, देखें तस्वीरें

7 of 8
विशुद्ध रूप से भारतीय भाप का इंजन अकबर भी किसी से कम नहीं है। गदर, भाग मिल्खा भाग, गांधी माई फादर, गैंग्स ऑफ वासेपुर समेत कई बड़ी सुपरहिट फिल्मों में इस इंजन का उपयोग किया गया है। 10 अक्तूबर से अप्रैल तक आजाद दिल्ली कैंट से रेवाड़ी होते हुए अलवर तक स्टीम एक्सप्रेस के तौर पर दौड़ेगा। स्पीड, इंजन के वेट और क्षमता के मामले में यह लगभग आजाद के बराबर ही है। इसके अलावा लोको शेड में शेर ए पंजाब, रेवाड़ी किंग, साहिब, सुल्तान समेत कुल दस इंजन हैं।
विज्ञापन

देश में मौजूद हैं दुनिया के सबसे पुराने स्टीम इंजन, देखें तस्वीरें

8 of 8
रेवाड़ी लोको शेड में दुनिया के सबसे पुराने और ऐतिहासिक भाप के इंजन चालू हालत में हैं। सभी इंजनों का अलग ही इतिहास है। फेयरी क्वीन देखने के लिए तो लोको शेड में विदेशी सैलानी भी आते रहते हैं।
-श्याम बिहारी, लोको फोरमैन, रेवाड़ी स्टीम लोको
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें