महिला दिवस पर देश की बेटियां ने आसमां पर ऐसा विश्व रिकार्ड बनाया जो अनूठा था और देश की महिलाओं के लिए सम्मान भरा भी। जानकर गर्व करेंगे आप, देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
हौसलों की उड़ान से बेटियां का आसमां पर रिकार्ड
- फोटो : अमर उजाला
देश के इतिहास में विश्व रिकार्ड का यह नया अध्याय जुड़ा महिला दिवस पर। जबकि 158 महिलाओं को लेकर उड़ी दो महिला पायलट। फ्लाइट थी अमृतसर से मुंबई तक की और इसे उड़ाया कैप्टन लता विश्वनाथन और कैप्टन शालमली ने।
विज्ञापन
3 of 7
हौसलों की उड़ान से बेटियां का आसमां पर रिकार्ड
मुंबई से अमृतसर पहुंचने के लिए एयरलाइंस ने तीन घंटे का समय निर्धारित किया पर दोनों बेटियों ने 820 किलोमीटर हवाई यात्रा मात्र सवा दो घंटे में पूरी कर ली। यह स्पेशल विमान केरल की कैप्टन लता विश्वनाथन व दिल्ली की कैप्टन शलमली जोशी लेकर मुंबई से अमृतसर पहुंची। विमान में कुल 158 महिलाएं थी। जिनमें दो पायलट व पांच क्रू स्टाफ के अतिरिक्त बाकी महिला पैसेंजर थी।
4 of 7
हौसलों की उड़ान से बेटियां का आसमां पर रिकार्ड
- फोटो : अमर उजाला
यह विमान मुंबई से विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट दोपहर एक बजकर पचीस मिनट पर उड़ान भरी जबकि अमृतसर तीन बजकर 40 मिनट पर पहुंची। अमृतसर से यह विमान दोबारा मुंबई के लिए 157 मुसाफिरों को लेकर चार बजकर पचीस मिनट पर दोबारा उड़ान भरी।
विज्ञापन
5 of 7
हौसलों की उड़ान से बेटियां का आसमां पर रिकार्ड
सफर मेरी जिंदगी का यादगार पल
कैप्टन लता विश्वनाथन कहती हैं कि मुझे खुशी है कि मैं पहली बार महिला दिवस के दिन मुंबई से अमृतसर के बीच विमान लेकर आई। मुंबई -अमृतसर के बीच हवाई सफर मेरी जिंदगी का यादगार पल रहा है, जिसे में कभी भुला नहीं सकती। खुशी है कि जिस देश में बेटियां किसी जमाने में कॉलेज नहीं जा पाती थी, आज उस देश की बेटियां जहाज उड़ा रही हैं।
विज्ञापन
6 of 7
हौसलों की उड़ान से बेटियां का आसमां पर रिकार्ड
विस्तारा एयरलाइंस के रोनित बॉग व रश्मि सोनी ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि विस्तारा एयरलाइंस ने महिला दिवस पर स्पेशल विमान मुंबई से अमृतसर के बीच शुरू करने के पीछे केवल देश के महिलाओं को सम्मान देना था। खु शी की बात है कि इस विमान में सभी महिलाएं ही थी, जिन्होंने मुंबई व अमृतसर के बीच करीब 820 किलोमीटर का सफर तय किया। यह विमान अब रोजाना मुंबई-अमृतसर के बीच उड़ान भरेगा।
अकेली महिलाओं को फ्लाइट में मिलेगी मनपसंद सीट
अगर विस्तारा एयरलाइंस में कोई महिला अकेली सफर करती है तो उसे विमान में मनपसंद सीट के लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नही लिया जाएगा। यही नहीं अकेली महिला को मुंबई या अमृतसर एयरपोर्ट से उनके गंतव्य स्थल तक भेजने के लिए एयरलाइंस खास तौर पर मान्यता प्राप्त टैक्सी द्वारा भेजने का भी प्रबंध करेगा।