बेटी ने 16 साल की उम्र में इतिहास रचकर नाम रोशन कर दिया तो मां के आंसू छलक आए। अब वह पलकें बिछाए बेटी का इंतजार कर रही है, ऐसे करेगी स्वागत।
विज्ञापन
2 of 5
मनु भाकर
हम बात कर रहे हैं मैक्सिको में चल रहे शूटिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने वाली मनु भाकर की। हरियाणा में झज्जर जिले की रहने वाली 11वीं की छात्र मनु ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। अब मनु विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की सबसे युवा निशानेबाज बन गई है। मनु ने पहले महिला वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पहला गोल्ड जीता और अब प्रकाश मिथरवाल के साथ मिलकर मिक्सड इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है।
विज्ञापन
3 of 5
मनु भाकर
मनु ने यह दूसरा गोल्ड 10 मीटर एयर पिस्टल (मिक्स इवेंट) में जीता। मनु ने मैक्सिको के अलेजांद्रा जावाला को पछाड़ते हुए इस मेगा टूर्नामेंट में दूसरा गोल्ड हासिल किया है। उन्होंने 24 शॉट के फाइनल के अंतिम शॉट में 10.8 अंक का स्कोर बनाया, जिससे उनका टोटल स्कोर 237.5 रहा। मनु के 2 गोल्ड हासिल करने के बाद भारत 3 गोल्ड और 4 ब्रॉन्ज मेडल के साथ मेडल टैली में नंबर 1 पर आ गया है।
4 of 5
मनु भाकर
वहीं बेटी की इस जीत से गांव गोरिया में खुशी का माहौल है। मां सुमेधा भाकर की खुशी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे, वह पलकें बिछाए उसके आने का इंतजार कर रही है। कहती है, बेटी के आने पर वह उसका स्वागत उसकी फेवरेट डिश से करेंगी। सुमेधा भाकर का कहना है कि मनु को नमकीन चावल के साथ-साथ गाजर का रायता व देसी घी का चूरमा बहुत पसंद है। वह मनु के गांव लौटने पर उसकी सभी फेवरेट डिश ही बनाएंगी।
यूथ ओलंपिक के लिए भी किया क्वालीफाई
मनु भाकर की मां सुमेधा ने बताया कि अपनी इस उपलब्धि के चलते मनु ने 2018 में होने वाले यूथ ओलंपिक चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। मनु अब 2018 में हाने वाले यूथ ओलंपिक में भी देश का परचम लहराएगी। इससे पहले मनु भाकर एशियन चैंपियनशिप में भी रजत पदक प्राप्त कर देश का नाम रोशन कर चुकी है और अब इस दोहरी जीत के बाद उनका आत्मविश्वास और भी बढ़ गया है, जिसका वह सही उपयोग करेगी।