फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: गुस्सा आया तो महिला पुलिस को बंधक बनाया

Sat, 10 Jan 2015 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
1 of 5
खाद की पर्ची पहले लेने को लेकर किसानों ने हंगामा  किया। किसानों द्वारा शीशे और काउंटर तोड़ने से वितरण केंद्र पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान हंगामा कर रहे किसानों ने महिला पुलिस अधिकारी समेत तीन अन्य पुलिस कर्मियों, सेल्स मैनेजर और अन्य कर्मचारियों को शटर बंद कर बंधक बना लिया। करीब पौने घंटे बाद अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर किसानों को शांत कर केंद्र में बंद लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

PICS: गुस्सा आया तो महिला पुलिस को बंधक बनाया

2 of 5
सुबह छह बजे से लाइन में लगे किसानों को करीब आठ घंटे बाद करीब दो बजे किसानों को खाद मिलनी शुरू हुई। इफ्को वितरण केंद्र पर शुक्रवार सुबह 12 हजार यूरिया बैग का रैक पहुंचा। इसकी भनक किसानों को पहले से थी। सुबह छह बजे किसान शिवालय मार्केट में एकत्रित होने शुरू हो गए। सुबह 10 बजे जब केंद्र के अधिकारी पहुंचे तो किसान उत्तेजित हो गए। पर्ची पहले लेने के लिए आपस में धक्का-मुक्की करने लगे।
विज्ञापन

PICS: गुस्सा आया तो महिला पुलिस को बंधक बनाया

3 of 5
भारी संख्या में पहुंचे किसानों को संभालने के लिए मात्र तीन ही पुलिस कर्मचारी थे, जो किसानों को नहीं संभाल पाए। इसके बाद किसानों ने पत्थर उठाकर केंद्र के गेट पर लगे मारे शीशे तोड़ और काउंटर तोड़ दिए। नाराज किसानों ने पुलिसकर्मियों के सामने महिला पुलिस अधिकारी, इफ्को सेवा केंद्र के सेल्स मैनेजर दलीप सिंह और केंद्र के अन्य कर्मचारियों को अंदर बंद कर दिया।

PICS: गुस्सा आया तो महिला पुलिस को बंधक बनाया

4 of 5
मौके पर मौजूद तीन पुलिस कर्मचारियों से जब व्यवस्था नहीं संभली तो दंगा विरोधी दस्ता बुला लिया। पौने घंटे बाद पहुंची पुलिस फोर्स ने किसानों को खदेड़कर शटर खुलवाया। भारी पुलिस फोर्स ने किसानों की लाइनें बनवाकर पर्ची कटवानी शुरू की। पौने घंटे तक अंदर बंद महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने शटर खुलते ही राहत की सांस ली। बाहर निकले अधिकारी बुरी तरह घबराए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: गुस्सा आया तो महिला पुलिस को बंधक बनाया

5 of 5
इफ्को सेवा केंद्र के सेल्स मैनेजर दलीप सिंह ने बताया कि 12 हजार बैग का रैक पहुंचा था। सुबह 10 बजे खाद के लिए पर्ची काटनी शुरू की। इसी दौरान किसानों ने व्यवस्था बिगाड़कर केंद्र के शीशे और काउंटर तोड़ डाले। इसके बाद शटर गिराकर महिला पुलिस अधिकारी समेत कई लोगों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें