फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना हादसा : 40 लोग घायल, चार की गई जान... इस मां की दिलेरी से हर कोई हैरान, ऐसे बचाई मासूम की जान

Tue, 06 Apr 2021 12:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
लुधियाना में फैक्ट्री की इमारत ढही। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के लुधियाना में एक फैक्टरी की इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है और 40 लोग घायल हैं। इस दौरान एक मां की दिलेरी भी देखने को मिली है। हादसा लुधियाना के मुकंद सिंह नगर का है। फैक्टरी के मलबे में फंसी एक साल की आलिया को आखिरकार मां सही सलामत बाहर निकाल लाई। 
विज्ञापन

2 of 5
पिता की गोदी में आलिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्ची की मां गुड़िया प्रवीण ने बताया कि सुबह नौ बजे उसका पति आरजू खान काम करने चला गया था। उसने बेटी की मालिश की और कमरे में सुला दिया। करीब 10 बजे वो बर्तन धो रही थी। इसी दौरान धमाके के साथ उनके क्वार्टर पर मलबा गिर गया। इससे कमरे की छत का कुछ हिस्सा टूट गया। 
विज्ञापन

3 of 5
घायल को ले जाते हुए फायरकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्हें याद आया कि उनकी बेटी अंदर सो रही है। वह हिम्मत कर किसी तरह क्वार्टर के अंदर दाखिल हुई और बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लाईं। हादसे में उनकी बेटी को एक खरोंच तक नहीं आई है। इसके बाद और मलबा उनके घर पर गिर गया। मलबा गिरने से तेजाब से भरा एक ड्रम भी फट गया, जिससे चारों तरफ धुआं फैल गया। यह फैक्टरी के अंदर रखा था। 

4 of 5
घायल को बाहर निकालते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले ही उनकी बड़ी बेटी अफरीन कमरे में टीवी देख रही थी। अचानक वह दुकान से कुछ लेने चली गई। अगर वो नहीं जाती तो उसकी जान जा सकती थी। अचानक वह दुकान से खाने के लिए कुछ लेने चली गई। वह टीवी देखती रहती तो सारा मलबा उसी पर गिरता। महिला ने बताया कि उनका सारा सामान नष्ट हो गया है। उनके कुछ जरूरी दस्तावेज भी दबे पड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहत एवं बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है मामला
लुधियाना के बाबा मुकंद सिंह नगर में सोमवार सुबह ऑटो पार्ट्स की दो मंजिला फैक्टरी जैक के सहारे लेंटर उठाते समय भरभराकर गिर गई। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि 40 जख्मी हो गए। इनमें सात की हालत गंभीर है। अभी मलबे में छह मजदूरों के फंसे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने का काम जारी है। पुलिस ने फैक्टरी मालिक जसविंदर सिंह और लेंटर उठाने वाले ठेकेदार मोहम्मद हारून के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें