कोल्ड ड्रिंक और सिगरेट के पैसे मांगने पर मारपीट करने और कपड़े फाड़ने का पुलिस पर आरोप लगाने वाली महिला खुद ही फंस गई है। देखिए, कैसे?
विज्ञापन
महिला बोली, पुलिस ने कपड़े फाड़े पर खुद फंसी, देखिए कैसे?
2 of 6
मामला, रोहतक का है। पुलिस ने उसे दो आरोपियों को ड्रग देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने महिला दुकान से गांजा और चरस भी बरामद करने की बात कही है। महिला को शाम को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इधर महिला केपरिजनों ने एसपी ऑफिस तक गुहार लगाई ओर पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला बोली, पुलिस ने कपड़े फाड़े पर खुद फंसी, देखिए कैसे?
3 of 6
मामले केअनुसार गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे इंदिरा कॉलोनी चौकी पर कुछ लोग हंगामा करने पहुंचे। महिला सरोज ने आरोप लगाया कि उसकी हिसार रोड स्थित करतारपुरा चौक पर किराने की दुकान है। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तीन चार पुलिसकर्मी सादी वर्दी में आए ओर दुकान से कोल्ड्रिंग और सिगरेट ली, जब पैसे मांगे तो पुलिसकर्मी होने का रौब दिखाया और मारपीट शुरू कर दी। महिला सरोज देवी ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने खुद को सीआईए से बताया और उसके कपड़े फाड़ दिए।
महिला बोली, पुलिस ने कपड़े फाड़े पर खुद फंसी, देखिए कैसे?
4 of 6
इंदिरा नगर पुलिस चौकी पहुंचे लोगों ने चौकी केबाहर जमकर हंगामा किया और पुलिस कर्मियों केखिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। काफ्री देर यहां जद्दोजहद करने के बाद पुलिस महिला और उसकेपरिजनों को अपनी गाड़ी में थाने ले आई। यहां डीएसपी पवन कुमार ने महिला की शिकायत सुनी, लेकिन कुछ देर बाद ही मामला पलट गया और पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। इसके बाद परिजन और कुछ अन्य लोग शाम को एसपी ऑफिस पहुंचे और पुलिस पर आरोप लगाया। हालांकि एसपी शशांक आनंद से मुलाकात नहीं हुई और पुलिसकर्मियों ने उन्हें डीएसपी से मिलने का सुझाव देकर लौटा दिया।
विज्ञापन
महिला बोली, पुलिस ने कपड़े फाड़े पर खुद फंसी, देखिए कैसे?
5 of 6
सिटी थाना एसएचओ नवीन कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले आर्य नगर में एक व्यक्ति की स्कूटी में ड्रग रखने का मामला सामने आया था। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ड्रग भरतारपुरा की सरोज देवी से ही ली थी। एसएचओ नवीन केमुताबिक सीआईए के जवान इसी आधार पर आगे की कार्रवाई केलिए महिला की दुकान पर गए थे। पुलिस के पहुंचने पर महिला वहां से भाग गई थी। यहां से पुलिस को 100 ग्राम गांजा और 20 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने इसका अलग से पर्चा दाखिल कर लिया।
महिला बोली, पुलिस ने कपड़े फाड़े पर खुद फंसी, देखिए कैसे?
6 of 6
पुलिस की कार्रवाई में भी कई पेंच फंसते नजर आ रहे हैं। कहा यह जा रहा है कि पुलिस महिला को गिरफ्तार करने गई थी, लेकिन जो पुलिसकर्मी महिला की दुकान पर गए थे, उनमें कोई भी महिला पुलिसकर्मी नहींशामिल थी। यदि पुलिस महिला को पकड़ने ही गई थी तो किसी महिला पुलिस कर्मी को साथ क्यों नहीं ले जाया गया। महिला ने सरेआम कपड़े फाड़ने और उसे उठाकर लेजाने की कोशिश का आरोप लगाया। जबकि पुलिस का कहना है कि महिला अपने बचाव में ऐसे आरोप लगा रही है जो कि गलत है। इस मामले में जब एसपी शशांक आनंद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच करा ली जाएगी।