फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के मैदान से लेकर कैंसर से जंग तक... कुछ ऐसा रहा युवराज का जीवन

Mon, 12 Dec 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया के युवराज ‌को दें जन्मदिन की बधाई
जब वे मैदान पर होते हैं तो सिक्सर किंग। कैंसर जैसी भयावह बीमारी से पाला पड़ा तो उसे मात देकर फाइटर बन गए। ये एक 'युवराज' की कहानी है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : File Photo
युवराज सिंह सोमवार को 35 साल के हो गए। क्रिकेटर योगराज और शबनम के पुत्र युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में हुआ था। शादी और रिसेप्शन पार्टी के बाद आज युवराज के जन्मदिन का जश्न है। इस तरह कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा कि क्रिकेटर युवराज सिंह के घर शुरू हुआ सेलिब्रेशन अभी खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
युवी का यह जन्मदिन अब तक के बाकी जन्मदिन से खास होगा क्योंकि इस बार उनका प्यार, उनकी हमसफर के रूप में उनके साथ है। युवराज अपनी पत्नी हेज़ल कीच के साथ जीवन की एक नई शुरुआत कर चुके हैं।

4 of 6
yuvraj singh - फोटो : File Photo
युवराज जब क्रीज पर अपने रंग में होते हैं तो दर्शकों का ध्यान केवल उन्हीं के शॉट्स पर होता है। सीमित ओवरों के खेल में कई दमदार पारियां खेल चुके युवराज ने भारत को दो वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। 2007 में टी-20 विश्व कप में जब टीम इंडिया विजेता बनी तो युवी 'मैन ऑफ द सीरीज' बने थे। इसके बाद 2011 एकदिवसीय विश्व कप में भी वह 'मैन ऑफ द सीरीज' थे।
विज्ञापन

5 of 6
युवराज सिंह और धोनी - फोटो : फाइल फोटो
कैंसर को मात देकर बने आदर्श
 2011 में युवी का वर्ल्‍डकप जीतने का खुमार अभी उतरा भी नहीं था और उनके बाएं फेफडे़ में कैंसर हो गया। युवी की बेहद नाजुक स्थिति को देखकर लगा वे अब दोबारा मैदान पर नहीं लौटेंगे। लेकिन युवी ने एक चैंपियन की तरह कैंसर को मात देकर 11 सितंबर 2012 को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच से करीब एक साल के अंतराल पर दोबारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युवराज सिंह - फोटो : File Photo
इस मैच में उन्होंने 34 रनों की पारी खेलकर दुनिया के कैंसर पीड़ितों के लिए एक आदर्श स्‍थापित कर दिया। युवी यहीं नहीं रूके उन्होंने रणजी मैचों में दोहरा शतक जमाकर अपने फिटनेस को साबित किया और टेस्ट टीम में चुने गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें