फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज के कुछ दिन बात पता चली पत्नी की वो सच्चाई, जान ले ली और जान दे दी

Wed, 28 Mar 2018 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 2
पत्नी का कत्ल करके लगा लिया फंदा
लव मैरिज करने के कुछ दिन बाद पता चली ऐसी सच्चाई कि वो बर्दाश्त नहीं हुई और उसने पत्नी की जान ले ली, खुद भी फंदे पर झूल गया। मामला पंजाब के अमृतसर का है। पत्नी के लगातार झूठ से परेशान होकर प्रसून शर्मा ने शनिवार को साहिबा होटल के कमरे में पहले पत्नी सुषमा की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

आरोप है कि सुषमा पहले से शादीशुदा थी और दो बच्चों की मां थी। इसके अलावा उसने पहले पति से तलाक लिए बिना प्रसून से शादी रचाई थी। इस बारे में जब प्रसून को पता चला तो दंपति (प्रसून-सुषमा) के रिश्तों में खटास आनी शुरू हो गई।

पुलिस का कहना है कि शनिवार को दोनों के बीच इसी तरह की किसी बात पर विवाद हुआ होगा। जिसके बाद प्रसून ने पहले सुषमा की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही सारा मामला स्पष्ट हो पाएगा। मृतकों के परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, ये था पूरा मामला

2 of 2
suicide
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर के खतौली क्षेत्र निवासी प्रसून शर्मा के पिता गजेंद्र शर्मा ने बताया कि उनका बेटा (प्रसून) पिछले कुछ वर्षों से दिल्ली और नोएडा इलाके में नौकरी कर रहा था। नई दिल्ली स्थित पहाड़ गंज इलाके में रहने वाली सुषमा देवी की मुलाकात उनके बेटे से हुई थी।

30 नवंबर को प्रसून और सुषमा ने दिल्ली की अदालत में प्रेम विवाह कर लिया था। कुछ दिन बीते तो प्रसून को पता चला की सुषमा पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। जब उसने सुषमा को इस बारे में पूछा तो दोनों में झगड़े शुरू हो गए। गजेंद्र शर्मा ने बताया कि सुषमा ने बिना तलाक लिए उनके बेटे के साथ शादी रचाई।

इसके बावजूद बेटा अपनी शादी को किसी भी कीमत पर टूटने नहीं देना चाहता था। शुक्रवार को दोनों हनीमून के लिए दिल्ली से निकले थे। उन्होंने अमृतसर और वैष्णो देवी के बाद नोएडा लौट जाना था। पहले उन्होंने अमृतसर पहुंचकर बस अड्डे के पास पक्की गली में स्थित साहिबा होटल में कमरा लिया था।

होटल प्रबंधन को उन्होंने बताया था कि वह शनिवार रात तक कमरा छोड़ देंगे और श्री वैष्णो देवी रवाना हो जाएंगे। लेकिन जब शनिवार रात कमरा नहीं खुला तो होटल के मुलाजिमों ने कमरा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कमरा नहीं खुला। जब कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा गया तो अंदर सुषमा की लाश पड़ी थी और प्रसून पंखे से लटका था। सुषमा की हत्या गला दबाकर की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें