फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: आज निकाल लें कैश, निपटा लें बैंक के काम, फिर उठानी होगी परेशानी

Wed, 28 Mar 2018 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
bank of india
आपके पास आज का समय है, कैश निकाल कर रख लें और बैंक के सभी का निपटा लें। उसके बाद कई दिन परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

2 of 6
bank
दरअसल, निजी और सरकारी बैंकों में चार दिन की छुट्टी रहेगी। ऐसे में आपको कोई परेशानी न हो, इसकी पहले से ही तैयारी कर लें। हालांकि, कुछ बैंक पांच दिन के लिए भी बंद हो सकते हैं। सबसे पहली छुट्टी 29 मार्च को आ रही है। इस दिन महावीर जयंती है और अगले दिन गुड फ्राइडे को भी बैंक बंद रहेंगे। गुड फ्राइडे के बाद शनिवार को मार्च का आखिरी शनिवार है।
विज्ञापन

3 of 6
bank
नियमों के मुताबिक, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद होते हैं, लेकिन वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग है तो शनिवार को बैंक खुलेंगे। इसके अगले दिन रविवार को छुट्टी है और फिर सोमवार यानी दोअप्रैल को बैंक बंद रहेंगे। क्योंकि क्लोजिंग डे पर किए गए काम के बदले ऑफ लिया जाता है।

4 of 6
bank
दूसरी ओर, बैंकों के बंद रहने की एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कि पांच छुट्टी है। वायरल संदेश में शनिवार की भी छुट्टी बताई जा रही है। हालांकि, इस पर संशय है कि शनिवार को पब्लिल डीलिंग होगी या नहीं। वहीं, इतने दिन के लिए बैंक बंद होने के चलते एटीएम में पैसा न होने की खबरों से आम जनता का परेशान होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

5 of 6
banking - फोटो : cio.co.ke
इसलिए रहेगा बैंकों में अवकाश
वीरवार 29 मार्च को महावीर जयंती है। वहीं, शुक्रवार, 30 मार्च को गुड फ्राइडे है। 31 मार्च, शनिवार को बैंक खुलेंगे। एक अप्रैल को रविवार होने की वजह से छुट्टी रहेगी। 2 अप्रैल को नए वित्त वर्ष से पहले अकाउंट क्लोज करने के चलते बंदी होगी। इसके बाद 3 अप्रैल को बैंक नए वित्त वर्ष की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
internet banking
नेट बैंकिंग पर होगा असर
नेट बैंकिंग, आरटीजीएस, एनईएफटी का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 30 मार्च को यह सेवाएं नहीं मिलेंगी। उस दिन नेटबैंकिंग वालों को परेशानी हो सकती है। इसके बाद 2 अप्रैल को भी वार्षिक बंदी के चलते कुछ रीजन में इसका आंशिक असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें