एक जल्लाद पति ने अपनी पत्नी को ऐसा दर्द दिया, जिसे सुनकर हर एक महिला यही दुआ करेगी कि उसका पति ऐसा न हो। तस्वीरों में देखिए पूरा मामला।
विज्ञापन
2 of 7
पत्नी को पीटा
घटना पंजाब के अबोहर की है। गांव अमरपुरा में वीरवार को जमीन के विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बालों से घसीटते हुए बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में महिला सरकारी अस्पताल में दाखिल है। मामले की वीडियो फुटेज और पीटते हुए की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। डीएसपी राहुल भारद्वाज ने मामले में तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
3 of 7
women beaten
सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन करीब 30 वर्षीय सुनीता पुत्री माना सिंह ने बताया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व गांव अमरपुरा निवासी महेंद्र कुमार के साथ हुई थी लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले उससे मारपीट करने लगे। सुनीता ने आरोप लगाया कि उसके ससुर महावीर ने अपनी 12 एकड़ जमीन में से 6 एकड़ अपने दूसरे बेटे के नाम कर दी जबकि बाकी की छह एकड़ दो बेटियों के नाम कर दी जबकि उसके पति को कुछ नहीं दिया।
4 of 7
wife Beaten
इतना ही नहीं उन्होंने कुछ वर्ष पहले उसे जहर देकर मारने का प्रयास भी किया था जिस पर पुलिस ने उसके ससुरालियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। पिछले करीब छह माह से वह घरेलू कलह के चलते अपने मायके गांव कल्लरखेड़ा में रह रही है। इसी दौरान उसने अपना जमीनी हक लेने के लिए कोर्ट में केस लगाया जबकि उसके पति ने उससे तलाक लेने का केस दायर किया।
विज्ञापन
5 of 7
wife beaten
सुनीता ने बताया कि सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि अगर वह तलाक नहीं लेना चाहती तो अपने घर पर जाकर रह सकती है। अदालत के आदेशों पर ही वीरवार को जब वह अपने सुसराल पहुंची उसके पति सहित सास ससुर ने उससे बुरी तरह से मारपीट की। इस दौरान जब बीच बचाव में उसका 11 वर्षीय बेटा भुवनेश आया तो उन्होंनें उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
6 of 7
wife beaten
वायरल हुई वीडियो में घटनास्थल पर खड़ी एक अन्य महिला सुनीता के पति को उसकी पिटाई के लिए प्रेरित कर रही है। सुनीता ने बताया कि ससुराल में जाने से पूर्व उसने थाना बहाववाला प्रभारी से पुलिस सुरक्षा मांगी थी, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने उसकी सुनवाई नहीं की तो वह अकेली ही अपने ससुराल चल गई। पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज और फोटो सोशल मीडिया पर आने से डीएसपी राहुल भारद्वाज ने कड़ा संज्ञान लिया और दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए।
मामला सुलझाने का प्रयास करेंगे
इधर गांव के सरपंच अमरदेव ने बताया कि वे पंचायत को साथ लेकर सुनीता के साथ थाना प्रभारी से मिलने गए थे। लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। अमरदेव ने बताया कि सुनीता आर्थिक तौर पर कमजोर परिवार की लड़की है इसी कारण महेंद्र उसे ताने देता है कि तू मजदूर की लड़की मेरे योग्य नहीं है और उसे घर से निकालने के लिए अपने हिस्से की जमीन अपनी बहनों के नाम करवा दी। ताकि सुनीता उसे छोड़कर चली जाए। सरपंच ने बताया कि वह सुनीता को उसी घर में बसाने का हर संभव प्रयास करेंगे।