फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम के जेल जाने के बाद बेटा संभालेगा डेरे की कमान, लेकिन...

Tue, 31 Oct 2017 09:12 AM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : File Photo
डेरा सच्चा सौदा का नया प्रमुख राम रहीम के बेटे जसमीत सिंह को बनाया जा सकता है। इस रास्ते में बस एक ही अड़चन है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
गुरमीत राम रहीम का परिवार
इस रास्ते में बस एक ही अड़चन है, वह है यहां सुनारिया जेल में बंद राम रहीम। वह अभी तक डेरा प्रमुख है और उसे ही अपने उत्तराधिकारी की घोषणा करनी है। मगर सोमवार को राम रहीम से मिलने जब जसमीत सिंह सुनारिया जेल पहुंचा तो उसे करीब 32 मिनट तक पिता का इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन

3 of 7
राम रहीम की मां नसीब कौर भी पोते जसमीत को अगला डेरा प्रमुख देखना चाहती हैं। इसलिए राम रहीम को मनाने की कमान उन्होंने खुद संभाली है। वह पुत्र से मिलने कई बार जेल आ चुकी हैं। सूत्रों का कहना है कि पिछली मुलाकातों में डेरे के  मौजूदा हाल और भविष्य पर भी मां-बेटे में चर्चा हुई। इसके बाद सोमवार को  जसमीत सिंह पिता से मिलने मां हरजोत कौर के साथ अचानक सुनारिया जेल पहुंचा। 

4 of 7
दोपहर बाद करीब तीन बजे जैसे ही जसमीत जेल के नाके पर पहुंचा तो राम रहीम को यह सूचना भेज दी गई कि  उसका बेटा मिलने के लिए आया। उसके बाद जेल प्रशासन की ओर से तत्काल राम रहीम को जेल ड्रेस की जगह पहनने के लिए कुर्ता दे दिया गया।
विज्ञापन

5 of 7
Ram Rahim Jail
राम रहीम ने ड्रेस बदल कर ड्योढ़ी तक आने में पूरे 32 मिनट लगाए और तब तक बेटा जेल में इंतजार करता रहा। इससे पहले वह पांच मिनट में ही अपने मुलाकातियों से मिलने पहुंच जाता था। सूत्रों का कहना है कि बेटे से मिल कर वापस जाने के बाद बैरक में भी राम रहीम काफी देर तक गुमसुम रहा।
विज्ञापन

6 of 7
हनीप्रीत - फोटो : SELF
हनीप्रीत भी थी डेरा प्रमुख बनने की दौड़ में
राम रहीम के जेल जाने के बाद यह चर्चा तेजी से चली थी कि उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत डेरा प्रमुख बन सकती है। राम रहीम का झुकाव भी उसकी तरफ माना जाता था। अब हनीप्रीत के भी गिरफ्तार हो जाने के बाद जसमीत सिंह को डेरा प्रमुख बनाए जाने की संभावना प्रबल हो गई है। डेरा के नियमों के मुताबिक मगर इसके लिए राम रहीम की अनुमति जरूरी है। सूत्रों के अनुसार बागडोर संभालने के लिए राम रहीम का परिवार दो दिन से सिरसा में है, जो डेरे की देखभाल कर रही विपासना के संपर्क में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पूर्व नियोजित नहीं था मिलने का कार्यक्रम
जेल में परिवार के लोग कुछ दिन पहले मुलाकात करके गए थे। सोमवार को उनके आने का कोई कार्यक्रम नहीं था। परिजनों को उनके वकील से बहुत कुछ जानकारी मिल जाती है। जेल सूत्रों के अनुसार यदि परिवार वालों को आना होता है तो पहले से ही कैदी को पता होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें