डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के पास सैंकड़ों मॉडिफाई कारें और बाइक्स थीं। लेकिन सर्च में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा तो अब सवाल ये उठता है कि उन्हे जमीं खा गई या आसमान निगल गया?
विज्ञापन
2 of 10
Ram Rahim
राम रहीम के डेरे में तीन दिन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अनुमान के उल्ट पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के पास सैंकड़ों मॉडिफाई कारें और बाइक्स थीं। लेकिन सर्च में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन
3 of 10
Ram Rahim's Modified cars
दरअसल, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अपने आपको सर्वगुण संपन्न मानता था। वह अभिनेता, गायक, लेखक, निदेशक होने के साथ-साथ अपनी लग्जरी कारों की डिजाइनिंग खुद तैयार करके अपनी पसंद के हिसाब से मॉडीफाई करवाता था। डेरा प्रमुख के पास करीब 100 से ज्यादा लग्जरी कारों का कलेक्शन था, लेकिन डेरा सच्चा सौदा में सर्च ऑपरेशन के दौरान कारों का कलेक्शन नहीं मिला।
4 of 10
राम रहीम की मॉडिफाई कारें और बाइक्स
24 अगस्त से डेरा सच्चा सौदा के चारों तरफ कर्फ्यू लगा है और हर तरफ सुरक्षा बलों की घेराबंदी है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि डेरा से बाबा की लग्जरी कारों का कलेक्शन कैसे गायब हो गया?
विज्ञापन
5 of 10
राम रहीम की मॉडिफाई कारें और बाइक्स
डेरा चीफ की फिल्मों में इन कारों को दिखाया जाता था। प्रशासन की ओर से अभी तक सर्च ऑपरेशन में कारों के कलेक्शन का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
6 of 10
राम रहीम की मॉडिफाई कारें और बाइक्स
इससे जाहिर होता है कि डेरा प्रबंधन ने सर्च ऑपरेशन से पहले सबूत मिटाने के साथ बाबा की लग्जरी कारों के कलेक्शन को भी ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन
7 of 10
राम रहीम की मॉडिफाई कारें और बाइक्स
उधर, शहीद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के पुत्र अंशुल छत्रपति ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पंचकूला की सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद प्रदेश में डेरा समर्थकों द्वारा मचाए गए उत्पात के तुरंत बाद सरकार की ओर से अगर डेरा की जांच की जाती तो बहुत सा आपत्तिजनक सामान बरामद हो सकता था।
8 of 10
राम रहीम की मॉडिफाई कारें और बाइक्स
अंशुल छत्रपति रविवार को हुडा सेक्टर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा डेरा को दी गई ढील के दौरान काफी आपत्तिजनक सामान बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सर्च अभियान डेरामुखी के खिलाफ फैसला आने के बाद चलाना चाहिए था।
9 of 10
राम रहीम की मॉडिफाई कारें और बाइक्स
यही कारण रहा कि तलाशी अभियान के दौरान आपत्तिजनक सामान जो सामने आना चाहिए था वो नहीं आया। डेरा समर्थकों ने सरकार द्वारा दी गई ढील का फायदा उठाते हुए डेरा में मौजूद सबूत जलाकर नष्ट कर दिए। उन्होंने कहा कि वे कोर्ट कमिश्नर द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन का स्वागत करते हैं।
साथ ही कहा कि जो सबूत नष्ट किए गए हैं उसमें अपनी जांच का दायरा बढ़ाए तो अब भी डेरा में बहुत कुछ मिल सकता है। उन्होंने कहा कि डेरा से अभी भी सबूत आने बाकी हैं। डेरा के राजदारों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जाए तो बहुत से राज सामने आ सकते हैं।