फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या करें जब ATM से निकलें नकली नोट, देख लीजिए फायदा ही होगा आपका

Fri, 24 Feb 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
एटीएम के बाहर लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद से एटीएम से नकली नोट निकलने का सिलसिला जारी है, लेकिन जब एटीएम से नकली नोट निकले तो क्या करें। यहां जान लीजिए, फायदा होगा।
विज्ञापन

2 of 5
atm - फोटो : amar ujala
बैंक एक्सपर्ट के मुताबिक, जब भी एटीएम से नकली नोट मिले तो सबसे पहले वहां मौजूद लोगों और गॉर्ड को वो नोट दिखाएं। बैंक के टोल फ्री नम्बर पर कॉल करके जानकारी दें। पुलिस को भी फोन करके इसके बारे में बताएं, इससे आप परेशानी से बच जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
पटेलनगर स्थित एसबीआई के एटीएम पर लगी लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला
अगर आप ऐसा करेंगे तो साबित हो जाएगा कि आपको एटीएम से नकली नोट मिला है। साथ ही बदले में बैंक आपको असली नोट दे देगा, नहीं तो नुकसान ही झेलना पड़ेगा। बता दें कि नकली नोट मिलने के पीछे एजेंसी का हाथ हो सकता है।

4 of 5
एटीएम के सामने जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हाल ही में दिल्ली के संगम विहार इलाके में एटीएम से नकली नोट निकलने का मामला आया तो लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। नोट पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जगह चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय मनोरंजन बैंक लिखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एटीएम पर लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कॉल सेंटर में काम करने वाले एक व्यक्ति के सा​थ ऐसा हुआ। नोट के कंटेंट को देखकर स्पष्ट तौर पर समझा जा सकता है कि यह किसी की शरारत है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें