कई तरह के रिज्यमे देखे होंगे, लेकिन देश की इन 4 हस्तियों का बायोडाटा देखकर चकरा जाएंगे। करीब 150 से 300 पेज का सीवी, बनाना है तो टिप्स लेने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
2 of 7
CV
अमेरिका, चीन, ब्रिटेन, जर्मनी व फ्रांस में जितनी बड़ी नौकरी, विशेषज्ञों का उतना ही बड़ा रिज्यूम होता है। इंडिया में भी कुछ ऐसी शख्सियतें हैं, जिनका रिज्यूम ही अपने आप में पहचान के लिए काफी है। इनके रिज्यूम की लंबाई देखें तो 150 से लेकर 300 पेज तक है। मिनी रिज्यूम में 50 से 90 पेज तक हैं। इंडेक्स के जरिये उन्होंने बायोडाटा को अलग-अलग हिस्सों में बांट रखा है। ये शख्सियत हैं प्रो. आरसी सोबती, प्रो. आरके कोहली, प्रो. भूपेंद्र सिंह भूप व प्रो. एसके मेहता। इन प्रोफेसरों के जनरल्स का इंपैक्ट फैक्टर भी काफी है। देश-दुनिया के लाखों रिसर्च स्कॉलर इनके जनरल्स को अपने रिसर्च में कोट करते हैं। पब्लिकेशंस की संख्या भी इन प्रोफेसरों की 160 से 290 तक है। आइए जानते हैं कि इन शख्सियत के बारे में...
विज्ञापन
3 of 7
आरसी सोबती
नाम : प्रो. आरसी सोबती
पद : कंसल्टेंट हायर एजुकेशन टू गवर्नर ऑफ बिहार
अन्य पद : पीयू के वीसी 2006 में रहे, 2013 में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ के वीसी रहे। एमरिट्स शिक्षक एवं सीनियर साइंटिस्ट इन पीयू बायोटेकभनोलॉजी डिपार्टमेंट।
अवार्ड : वर्ष 2009 में पद्मश्री अवार्ड मिला। इसके अलावा देश-दुनिया में 33 बड़े पुरस्कार पाए।
जनरल्स एवं पब्लिकेशंस : 240, एच इंडैक्स 40 से अधिक
एकेडमिक विदेश यात्रा : 27 देशों की। इसमें इंग्लैंड, अमेरिका, जर्मनी, जापान, नीदरलैंड आदि।
बायोडाटा की खासियत : मिनी बायोडाटा 89 पेज व लांग बायोडाटा 302 पेज।
4 of 7
आरके कोहली
नाम : प्रो. आरके कोहली
पद : वाइस चांसलर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब, बठिंडा
अन्य पद : जेसी बोस नेशनल फेलो, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस, भारत सरकार, फेलो नेशनल साइंस एकेडमी
अवार्ड : हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड, पंजाब रत्न अवार्ड सहित 22 अन्य पुरस्कार पाए।
जनरल्स एवं पब्लिकेशंस : 244, एच इंडैक्स 40 से अधिक
बुक्स : 15
एकेडमिक विदेश यात्रा : 22 देशों की। इसमें यूएसए, चीन जापान, साउथ कोरिया, फिनलैंड, जर्मनी, कनाड़ा आदि।
बायोडाटा की खासियत : 150 से अधिक पेज।
विज्ञापन
5 of 7
भूपिंदर सिंह भूप
नाम : प्रो. भूपिंदर सिंह भूप
पद : वरिष्ठ साइंटिस्ट, फार्मास्युटिकल साइंस डिपार्टमेंट पंजाब विश्वविद्यालय
अन्य पद : को-ऑर्डिनेटर, यूजीसी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन नैनो बायोमेडिकल एप्लीकेशंस, को-ऑर्डिनेटर, यूजीसी सेंटर ऑफ एडवांस स्टडी फार्मा साइंस, पूर्व चेयरमैन फार्मास्युटिकल साइंस डिपार्टमेंट आदि।
अवार्ड : फार्मास्युटिकल एसोसिएशन की ओर से फेलोशिप सम्मान, ईपीटीआई की ओर से बेस्ट टीचर अवार्ड, एएपीएस की ओर से क्यूबीडी समेत देश व विदेश से 28 अन्य बड़े पुरस्कार मिले।
जनरल एवं पब्लिकेशंस : 360, एच इंडेक्स 37
बुक्स : 15 से अधिक।
एकेडमिक यात्रा : 21 से अधिक देशों में। चीन, यूएसए, इंग्लैंड, सिंगापुर, जर्मनी, कनाड़ा, कुवैत आदि।
उपलब्धि : फार्मा इंडस्ट्री में पैमाना सुनियोजित करना सिखाया।
पीएचडी गाइड : 31
बायोडाटा की खासियत : 172 पेज का, मिनी बायोडाटा 52 पेज।
विज्ञापन
6 of 7
एसके मेहता
नाम : प्रो. एसके मेहता
पद : हॉनरी डायरेक्टर सैफ लैब पीयू
अन्य पद : क्रिक को-ऑर्डिनेटर, पूर्व चेयरमैन रसायन विज्ञान विभाग, एडजंक्ट प्रोफेसर सूलनी यूनिवर्सिटी सोलन, महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय के डीन साइंसेज, फेलो रॉयल सोसाइटी ऑफ केमेस्ट्री, जैपनीज साइंस प्रमोशन सोसाइटी के फेलो।
अवार्ड : हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड, यूके ऑथर सहित 35 अन्य अवार्ड।
जनरल्स : 290, इंपैक्ट फैक्टर हाई लेवल।
बुक्स : 5
एकेडमिक यात्रा : 22 देशों की, 15 बार जर्मनी गए, अमेरिका, इंग्लैंड, जापान आदि की यात्रा।
बायोडाटा की खासियत : 150 पेज का बायोडाटा, मिनी रिज्यूम 50 पेज।
इस तरह तैयार किया है बायोडाटा
नाम, पद, क्वालिफिकेशन, एचीवमेंट, प्रमुख रिसर्च पब्लिकेशंस, पेटेंड या उपलब्धि, देश-दुनिया में प्रकाशित जनरल्स, अवार्ड, लिखित बुक्स, बुक चेप्टर, नेशनल व इंटरनेशनल कांफ्रेस, स्टूडेंट गाइड, इंपोर्टेंट बॉडीज
इस तरह पढ़ा जाएगा यह बायोडाटा
इन शिक्षकों ने बायोडाटा को दो चरणों में विभाजित किया है। एक मिनी बायोडाटा तो दूसरा लांग। उसको एल्फाबेटिकल रूप से तैयार किया है। इंडेक्स पहले तैयार किया। उसमें कौनसी जानकारी किस पेज पर और किस पेज तक है वह दर्शाई है। जैसे ही किसी के सामने बायोडाटा जाएगा तो वह इंडेक्स को देखते हुए हर जानकारी दस से 15 मिनट में हासिल कर लेगा। सामान्य बायोडाटा दो से पांच पेज तक का होता है। उसे भी पढ़ने में 10 से 15 मिनट लग जाते हैं। उतना ही समय इस बायोडाटा को देखने में। इसका भी कारण यही है कि इंडेक्स व एलफाबेटिकल वर्ड आपको जानकारी दे देंगे।