फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! देखिए ये इंसान है या अजूबा, एक मिनट में तोड़ देता है 41 सीडी

Thu, 30 Nov 2017 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
रबड़मैन राममेहर पूनिया
दुनिया में आपने कई तरह के अनोखे इंसान देखे होंगे, लेकिन इस अजूबे को देखकर दांतों तले उंगली दबा लेंगे। इस शख्स को जो भी देखता है, वो बस देखता ही रह जाता है।
विज्ञापन

2 of 6
रबड़मैन राममेहर पूनिया
ये हैं हरियाणा के जींद जिले के राममेहर पूनिया। इनके शरीर में इतना लचीलापन है कि लोग इन्हें रबड़मैन कहते हैं। इस हुनर की वहज से इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है, वो भी इसी उपनाम के साथ। 37 साल के राममेहर पूनिया अपने कंधों को न सिर्फ सीने के आगे लाकर मिला देते हैं, बल्कि अपने बाएं हाथ को गले में ऐसे लपेट सकते हैं कि वह बायां कान पकड़ लें।
विज्ञापन

3 of 6
रबड़मैन राममेहर पूनिया
पेगां गांव में रहने वाले राममेहर बताते हैं कि पांचवीं क्लास में उनके टीचर ने बताया था कि एक ऐसी किताब है, जिसमें वर्ल्ड के रिकॉर्ड दर्ज होते हैं। फिर उन्होंने उसी दिन से ठान ली थी कि एक दिन इस किताब में अपना नाम जरूर दर्ज करवाएंगे। राममेहर ने अपने शरीर को लचीला बनाना शुरू किया और तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद राममेहर ने सीने के आगे दोनों कंधों को मिलाने में सफलता हासिल की।

4 of 6
रबड़मैन राममेहर पूनिया
राममेहर कहते हैं कि जब स्कूल में उनके साथियों को यह बात पता चली तो वे उनको अकसर ऐसा करने के लिए कहने लगे। जब भी वे ऐसा करते थे तो देखने वालों का तांता लग जाता था। राममेहर ने बताया कि इस तरह उनका हुनर दुनिया के सामने उजागर हो गया। पुनिया अब रबड़मैन के रूप में इतने विख्यात हो चुके हैं कि देश के कई शहरों और विदेश में इटली सहित कई जगहों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रबड़मैन राममेहर पूनिया
गिनीज बुक में दो बार दर्ज करा चुके नाम
राममेहर बताते हैं कि उन्होंने सबसे पहले एक मिनट में 41 सीडी तोड़कर साल 2011 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया। इसके बाद प्रीति जिंटा के प्रोग्राम में 60 सीडी तोड़कर दोबारा अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। इसके बाद लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रबड़मैन राममेहर पूनिया
रोज चार घंटे करते हैं प्रैक्टिस
राममेहर अपने घर का खर्च चलाने के लिए खेती करते हैं और रोज चार घंटे कड़ी प्रैक्टिस भी करते हैं। राममेहर बताते हैं कि उन्होंने अपने शौक के लिए आजीविका के रास्ते में इस कला को मरने नहीं दिया। अब राममेहर आगे कुछ और नया रिकॉर्ड बनाने की चाह रखते हैं, लेकिन इस बारे में वह फिलहाल कुछ बताना ठीक नहीं समझते।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें