फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजबः 8वीं फेल, उम्र 25 साल और फिर भी बन गया 'करोड़पति', आप भी आजमा सकते हैं तरीका

Thu, 24 Jan 2019 09:12 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
त्रिशनीत अरोड़ा
8वीं फेल है और उम्र सिर्फ 25 साल, फिर भी वह करोड़पति बन गया और देश भर में मशहूर है। इसके लिए उसने जो तरीका अपनाया, आप भी आजमा सकते हैं देखिए।
विज्ञापन

2 of 8
Trishneet Arora
देश का सबसे अच्छा दिमाग क्लास रूम के आखिरी बेंच पर भी मिल सकता है...! अब्दुल कलाम द्वारा कहीं गई ये पंक्तियां इस बात का सबूत है कि ये जरूरी नहीं कि हर एक टॉपर सफल होगा और ये भी जरूरी नहीं कि क्लास के आखिरी डेस्क पर बैठने वाला असफल होगा। इतिहास में ज्यादातर वो सफल हुए देखे गए हैं जिनमें प्रतिभा है जो कुछ नया कर सकते हैं जो कल्पनाशील है।
विज्ञापन

3 of 8
त्रिशनीत अरोड़ा
त्रिशनीत अरोड़ा उन्हीं में से एक है। कौन जानता था कि आठवीं फेल ये छात्र एक दिन भारत का साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट बन जाएगा। पंजाब के लुधियाना के रहने वाले 25 वर्षीय त्रिशनीत अरोड़ा का नाम फोर्ब्स-30 अंडर-30 एशिया 2018 सूची में नाम दर्ज किया गया था। त्रिशनीत साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ, लेखक और टीएसी सिक्योरिटी के संस्थापक व सीईओ हैं। टीएसी सिक्योरिटी एक साइबर सुरक्षा कंपनी है।

4 of 8
त्रिशनीत अरोड़ा
त्रिशनीत मोहाली स्थित टीएसी सिक्योरिटी देश के बड़े कॉर्पोरेट्स को सेवाएं देती है। मध्यम वर्ग परिवार में जन्मे लुधियाना के त्रिशनीत अरोड़ा का बचपन से ही पढ़ाई में मन नहीं लगता था। उनकी कंप्यूटर में रुचि थी। इस वजह से सारा समय कंप्यूटर के बारे में सोचने-समझने में चला जाता। इसके बाद अन्य विषयों की तैयारी के लिए समय ही नहीं था। उनकी कंप्यूटर और एथिकल हैकिंग में जबरदस्त दिलचस्पी थी।
विज्ञापन

5 of 8
त्रिशनीत अरोरा - फोटो : SELF
त्रिशनीत ने बताया कि कंप्यूटिंग पढ़ने में इतना व्यस्त हो गए कि पढ़ाई का समय ही नहीं मिला। दो पेपर नहीं दिए तो परीक्षा में फेल हो गए। इस पर मां और पिता ने अच्छी फटकार लगाई। दोस्त और परिवार के अन्य लोगों ने भी काफी कुछ समझाया, लेकिन कंप्यूटर की तरफ रुचि से रुख नहीं बदला। आठवीं परीक्षा में फेल होने के बाद रेगुलर क्लास छोड़ दी। फिर 12वीं तक की पढ़ाई कॉरेस्पांडेंस से की।
विज्ञापन

6 of 8
त्रिशनीत अरोड़ा
त्रिशनीत कंप्यूटर और हैकिंग के बारे में नित नई जानकारियां इकट्ठा करने लगे। यह काम उनकी मां और पिता को बिल्कुूल पसंद नहीं था, लेकिन वे अपने शौक करियर बनाने का फैसला कर चुके थे। वह अपने काम से यह साबित करने लगे कि कैसे विभिन्न कंपनियों का डाटा चुराया जा रहा है। इन दिनों हैकिंग के क्या तरीके इस्तेमाल किए जा रहे हैं। धीरे-धीरे उनके काम को मान्यता मिलने लगी। कंपनियां उनके काम को सराहने लगीं।
विज्ञापन

7 of 8
त्रिशनीत अरोड़ा
त्रिशनीत ने टीएसी सिक्योरिटी नामक साइबर सिक्योरिटी कंपनी बनाई। त्रिशनीत रिलायंस, सीबीआई, पंजाब पुलिस, गुजरात पुलिस, अमूल और एवन साइकिल जैसी कंपनियों को साइबर से जुड़ी सेवाएं दे रहे हैं। त्रिशनीत अब तक ‘हैकिंग टॉक विद त्रिशनित अरोड़ा’ ‘दि हैकिंग एरा’ और ‘हैकिंग विद स्मार्ट फोंस’ जैसी किताबें लिख चुके हैं। त्रिशनीत को 2013 में गुजरात में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा की ओर से सम्मानित किया जा चुका है।

 
विज्ञापन

8 of 8
त्रिशनीत अरोड़ा
इसके अलावा 2014 में इसी काम को लेकर पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गणतंत्र दिवस पर ‘स्टेट अवॉर्ड’ दिया था। 2015 में उनको फिल्म एक्टर आयुष्मान खुराना सहित सात हस्तियों के साथ पंजाबी आइकॉन अवॉर्ड दिया गया। त्रिशनीत का कहना है कि ‘पैशन’ के आगे पढ़ाई मायने नहीं रखती। वह डिग्री या फॉर्मल एजुकेशन को कामयाबी या जीवनयापन के लिए जरूरी नहीं मानते।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें