एजेंट ने एक युवती को मलेशिया की जगह सऊदी अरब भेज दिया। वहां उसके साथ कैसा सुलूक किया जाता था, वापिस आकर बताया। देखिए
विज्ञापन
2 of 6
सऊदी अरब से वापिस लौटी रीना रानी
मलेशिया की जगह सऊदी अरब भेजी गईं पंजाब के गांव गढ़ी फतेह खां निवासी मां-बेटी में से बेटी रीना भी शुक्रवार को भारत लौट आई। जबकि मां-गुरबख्श कौर पिछले शनिवार को ही लौटी हैं। करीब तीन महीने बाद एक दूसरे से मिल मां-बेटी की आंखों से आंसू नहीं थम नहीं रहे थे।
विज्ञापन
3 of 6
सऊदी अरब से वापिस लौटी रीना रानी
काम में गलती होने पर होती थी लात-घूंसों से पिटाई
रीना ने बताया कि उसने सऊदी अरब में अपने 3 महीने नरक की भांति गुजारे हैं। सुबह 5-6 बजे उठने के बाद उससे घर की सफाई, कपड़े धोने, रसोई में खाना बनाने में सहायता सहित तमाम कार्य करवाए जाते थे। किसी काम में गलती रह जाने पर उसे थप्पड़ व लात-घूंसों से पीटा जाता था। रात 2 बजे तक कार्य करवाने के बाद ही वह सो पाती थी तथा 20 घंटे से अधिक काम करवाने के बावजूद उसे भरपेट खाना नहीं दिया जाता था।
4 of 6
सऊदी अरब से वापिस लौटी रीना रानी
शेखों के बच्चों को बहलाकर मोबाइल पर भेजी लोकेशन
रीना ने कहा कि दिल्ली से उसे हवाई जहाज पर चढ़ाने तथा उतरने तक मालूम नहीं था कि उसे कहां भेजा जा रहा है। एयरपोर्ट पर उतरकर उसे पता चला कि वह सऊदी अरब पहुंचा दी गई है। एक दिन एयरपोर्ट के नजदीक ही बंद रखने के बाद किसी अज्ञात स्थान पर उसे शेखों के एक परिवार में पहुंचा दिया गया, जहां परिवार में बच्चों व पुरुष-महिलाओं सहित करीब 14-15 लोग थे।
विज्ञापन
5 of 6
सऊदी अरब से वापिस लौटी रीना रानी
करीब अढ़ाई महीने तक उसे जब फोन तक नहीं करने दिया तो उसने शेखों के बच्चों को बहला-फुसलाकर उनसे मोबाइल फोन हासिल करके अपने घर के मोबाइल नंबर पर अपनी व्यथा तथा लोकेशन को शेयर किया, जिसका पता चलते ही शेखों ने न केवल अपने बच्चों को डांटा बल्कि उसके सहित अपने घर से किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट होकर लोकेशन भी बदल दी।
विदेश मंत्रालय के दखल पर पुलिस ने करवाई वापसी
रीना रानी ने बताया कि उसके द्वारा व्हाट्सएप मैसेज भेजे जाने के करीब 15 दिन बाद पुलिस शेखों के घर में आई तथा उसने बताया कि भारत के विदेश मंत्रालय की शिकायत आई है जिसके चलते रीना को वापस भेजा जाए, परन्तु इसका शेखों पर असर नहीं हुआ। 2-3 बार पुलिस के दबाव डालने के बाद ही शेखों ने उसे पुलिस के हवाले किया, जहां से उसे 9 नवम्बर को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।