चंडीगढ़ में सुबह तेज गर्मी से लोग काफी परेशान रहे। गर्मी का हाल ये था कि सड़क पर मरीचिका तक बन गई। शाम होते होते तेज हवाएं चलने लगी। इससे लोगों को काफी राहत मिली। शाम में तेज हवाएं चलते ही सैलानियों ने सुखना लेक का रूख किया। शाम में तेज हवाएं चलते ही सुखना लेक पर सैलानियों की अच्छी खासी भीड़ लग गई और लोग मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए।