फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां मिलता है जरुरत का सारा समान वो भी फ्री, देखिए 'वॉल ऑफ काइंडनेस'

Wed, 17 May 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
wall if kindness
अगर आपके पास जरूरत से अधिक कोई भी समान है, तो आप दे जाएं। अगर आपको जरूरत है, तो यहां से ले जाएं। किसी से भी कुछ पूूछने की जरूरत नहीं है, और न ही कोई आपको रोकने वाला है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
wall of kindness
अमृतसर के कैंट एरिया में ऐसा ही एक वॉल ऑफ काइंडनेस सेंटर खोला गया है। यहां गरीबों और अमीरों के बीच का भेदभाव नहीं है। न ही मजहब का कोई वास्ता। 
विज्ञापन

3 of 6
wall of kindness
जी हां, श्री गुरू रामदास की नगरी अमृतसर में यह सेंटर लोगों को अपनी तरफ खींच रहा है। वहीं सरबत दा भला... का संदेश भी दे रहा है। यहां पर लोग पुराने कपड़े, जूते-चप्पल, कंबल-रजाई से लेकर वो सभी सामान छोड़ जाते हैं, जो उनके पास जरूरत से ज्यादा हैं। ऐसे लोग यहां से वो सामान ले जाते हैं, जिनकी उन्हें जरूरत है। 
 

4 of 6
wall of kindness
यह सेंटर केंटोनमेंट बोर्ड के कुछ पदाधिकारियों ने खोला है। कैंट एरिया में यह सेंटर पिछले कुछ ही दिनों में गरीबों के लिए मददगार बन गया है। वहीं अमीरों के लिए दान देने का सबसे बेहतर जरिया भी साबित हो रहा है। यह सेंटर पहली अप्रैल 2017 को कैंटोनमेंट बोर्ड ने शुरू किया
विज्ञापन

5 of 6
wall of kindness
बोर्ड के उपप्रधान रमेश कुमार कहते हैं कि यह सेंटर खोलने के पीछे उनका उद्देश्य यही है कि जरूरतमंद लोगों तक जरूरत का सामान पहुंचे। लोग यहां बच्चों के जन्मदिन पर फल, बिस्कुट, टॉफी से लेकर कपड़े और घर के पुरानी चीजें छोड़ जाते हैं। वहीं जिसे तो भी जरूरत होती है, वो यहां से ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
wall of kindness
इस सेंटर में पुरानी चीजें दान करने वाले अक्सर दिन में आते हैं और मजबूर लोग रात में। यह सेंटर दिन-रात चलता है। फुटपाथ पर खोला गया यह सेंटर में न ताला लगता है और न ही कोई रखवाली करता है। दिन में भी ग्रामीण इलाकों से लोग आते हैं और जो उन्हें जरूरत है, उसे ले जाते हैं। हालांकि आने वाले दिनों में इस सेंटर में आने वाले कपड़ों को धोकर प्रेस करके सलीके से रखने के लिए बोर्ड निजी पैसों से दो लोगों को रोजगार देने जा रहा है। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें