मदर्स डे के दिन इस बच्ची ने अपने पूरे परिवार को खो दिया लेकिन उस हादसे में ये एक चमत्कार की तरह बच निकली। बच्ची को खरोंच भी नहीं आई थी...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
family killed in road accident in Phagwara
मदर्स डे के दिन फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर सुबह-सुबह कार की ट्रक के साथ टक्कर में परिवार को खोने वाली 8 महीने की मासूम शिविका अपनी मां के लिए तड़प रही है।
विज्ञापन
3 of 7
family killed in road accident in Phagwara
आपको याद होगा कि बीते रविवार सुबह फगवाड़ा-होशियारपुर रोड़ पर हादसे में एक ही परिवार के 2 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई थी। इस भयानक हादसे में एक 8 महीने की बच्ची और एक अन्य व्यक्ति की ही जान बच पाई।
4 of 7
family killed in road accident in Phagwara
इस हादसे में बच्ची को मामूली चोटें लगी थी। उसको अस्पताल में उपचार के बाद उसके दादा को सौंप दिया गया। मासूम बच्ची की देखभाल सुभाष नगर में रहते दादा के साथ पड़ोस में रह महिला कर रही है।
विज्ञापन
5 of 7
family killed in road accident in Phagwara
देखभाल कर रही महिला का कहना है कि बच्ची ठीक है। वह अपनी मां की कमी महसूस कर रही है। बच्ची इधर-उधर देखकर अपनी मां को न मिलने पर रो रही है। इस कठिन परिस्थिति में बुजुर्ग दादा के लिए बच्ची को संभालना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन
6 of 7
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
बच्ची के दादा का कहना है कि उनकी बहू शिखा तथा बेटे विकास की अंतिम रस्में रविवार शाम को कर दी गई थी। बच्ची का नाम मां-बाप ने अपने नाम से जोड़कर रखा था।
बेटी के जन्म के बाद विकास ने अपनी दुकान का नाम भी उसके नाम पर रख लिया था। वहीं हादसे में बचे सुरिंद्र कुमार का उपचार अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे में उनके दोनों बेटों तथा पत्नी की मौत हो गई है।