फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस पर फसाद: किसी का सिर तो किसी का फटा मुंह, कैंपस में दिनभर बहा खून

Wed, 12 Apr 2017 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 13
पीयू में इस तरह बिगड़ा माहौल - फोटो : अमर उजाला
पीयू में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शिक्षा के मंदिर में लाठी-डंडे, वाटर कैनर, पत्थर, हवाई फायरिंग, सभी का प्रयोग किया गया। देखिए एक-एक मिनट कैसे हिंसक होता गया प्रदर्शन...
विज्ञापन

2 of 13
पंजाब यूनिवर्सिटी में हिंसा पर उतरे स्टूडेंट्स
चंडीगढ़ के पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि को लेकर चल रहा आंदोलन नौवें दिन उग्र हो गया। मंगलवार को जहां छात्रों ने वीसी कार्यालय का घेराव कर आफिस में जबरन घुसने की कोशिश की, वहीं छात्रों को रोकने के लिए पुलिस को छात्रों पर सख्ती करनी पड़ी। जिसके चलते छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हिंसा छिड़ गई। अब देखिए एक-एक मिनट कैसे हिंसक होता गया प्रदर्शन...
विज्ञापन

3 of 13
Students, cops clash at Panjab University
सुबह 9.30 बजे - पीयू परिसर में विद्यार्थी जुटने लगे
सुबह 9.45 बजे - पीयू बंद के आह्वान के चलते छात्र संगठनों की विभिन्न टीमें कैंपस में फैल गई और पीयू मार्केट, कक्षाओं और कार्यालयों को बंद करवाने लगी।
 

4 of 13
Students, cops clash at Panjab University
सुबह 10.13 बजे - प्रदर्शनकारी छात्र वीसी कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें भीतर नहीं जाने दिया। छात्र वापस लौट गए
सुबह 10.30 बजे - प्रदर्शनकारी छात्र अचानक वीसी कार्यालय के पीछे यूआईसीईटी गेट की ओर से घुस गए और पुलिस देखती रह गई
विज्ञापन

5 of 13
Students, cops clash at Panjab University
सुबह 10.35 बजे - वीसी कार्यालय के बाहर छात्र संगठनों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया
सुबह 11.05 बजे - वीसी कार्यालय पर मौजूद डीएसपी से छात्र नेताओं से मांग की कि उन्हें वीसी से मिलने दिया जाय
विज्ञापन

6 of 13
Students, cops clash at Panjab University - फोटो : अमर उजाला
सुबह 11.45 बजे - वीसी की ओर से जब कोई जवाब नहीं आया तो छात्र नेताओं ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी
सुबह 11.50 बजे- छात्रों की चेतावनी के बाद पुलिस अपनी वॉटर कैनर वैन एक्शन में ले आई
विज्ञापन

7 of 13
Students, cops clash at Panjab University - फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12.17 बजे- वीसी से बातचीत की मनाही के बाद छात्रों का हंगामा शुरू
दोपहर 12.28 बजे- छात्र धरना स्थल से उठे और नारेबाजी करते हुए वीसी कार्यालय में घुसने की कोशिश करने लगे

8 of 13
Students, cops clash at Panjab University
दोपहर 12.34 बजे- पुलिस छात्रों को रोक कर खड़ी रहे, लेकिन अचानक धक्कामुक्की शुरू हो गई
दोपहर 12.38 बजे : बेकाबू छात्रों पर पुलिस ने पानी की बौछारें कीं 
दोपहर 12.41 बजे- छात्र उग्र हो गए और ईंटें, पत्थर व गमले उठाकर पुलिस पर फेंकने लगे

9 of 13
Students, cops clash at Panjab University
दोपहर 12.47 बजे- पथराव और बौछार थम गई। छात्र फिर से वीसी कर्यालय के आगे जुट गए, पुलिस ने भी नफरी और बढ़ा दी
दोपहर 12.58 बजे- करीब दस मिनट छात्रों ने और भाषणबाजी की, तभी डीएसपी ने छात्रों को वापस लौटने की चेतावनी दी, लेकिन छात्र नेता नहीं मांगें

10 of 13
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
दोपहर 1.03 बजे- छात्र नेताओं ने जब पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज किया तो पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी, आंसू गैस के गोले छोड़े, हवाई फायरिंग भी की
दोपहर 1.17 बजे- पुलिस द्वारा खदेड़ने के बाद छात्राें के एक संगठन ने इसी विरोध में पीयू गेट वन रोड पर जाम लगा दिया 
दोपहर 1.23 बजे- छात्रों के पीछे लगे पुलिस बल ने वहां से भी छात्रों को खदेड़कर जाम खुलवाया

दोपहर 1.40 बजे-  पुलिस के जवान छात्रों के पीछे लाठियां लेकर दौड़ते रहे, तभी 38 छात्र कैंपस गुरुद्वारे में घुस गए
दोपहर 1.47 बजे- पुलिस ने पूरे गुरुद्वारे को घेर लिया और छात्रों पर सरेंडर का दबाव बनाने लगे
दोपहर 2.16 बजे- गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने छात्रों से बातचीत  शुरू कर और समझाने का प्रयास किया

12 of 13
Students, cops clash at Panjab University
दोपहर 2.25 बजे- पुलिस अधीक्षक ईश सिंघल गुरुद्वारे में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया
दोपहर 2.54 बजे- पुलिस उपाधीक्षक रामगोपाल मौके पर पहुंच गए
दोपहर 3.05 बजे- पुलिस फोर्स को गुरुघर  के भीतर मुख्य गेट के सामने तैनात कर दिया गया
दोपहर 3.11 बजे- एक छात्रा अचानक गुरुघर से बाहर आई और पुलिस को सरेंडर कर दिया, उसे धकेलती हुई पुलिस पुलिस वैन में ले गई
विज्ञापन

13 of 13
Students, cops clash at Panjab University
दोपहर 3.31 बजे- गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व सीनियर वकील को गुरुद्वारे बुलवाया
दोपहर 3.34 बजे- वकीलों के दल और गुरुघर में शरण लेने वाले प्रदर्शनकारी छात्रों में बातचीत शुरू हुई
दोपहर 3.58 बजे- बार के वकील सदस्यों के समझाने के बाद 38 प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर शुरू कर दिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें