पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी के विरोध में माहौल हिंसक हो गया है। मंगलवार को स्टूडेंट्स ने पुलिस वालों पर इतनी पत्थरबाजी की कि कइयों का खून बहा।
विज्ञापन
2 of 6
पंजाब यूनिवर्सिटी में हिंसा पर उतरे स्टूडेंट्स
दरअसल, मंगलवार को स्टूडेंट्स फॉर सोसायटी, सोई, एनएसयूआई, पीएसयू सहित आठ संगठनों वाली ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले मंगलवार को सैकड़ों स्टूडेंट्स ने पंजाब यूनिवर्सिटी में वीसी ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते वे हिंसक हो गए और बैरिकेड्स तोड़ दिए। उन्हें खदेड़ने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा, जवाब में जब स्टूडेंट्स ने पत्थर बरसाए तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 6
फीस वृद्धि को लेकर छात्रों का संघर्ष तेज
- फोटो : अमर उजाला
लाठीचार्ज में कई स्टूडेंटस और पांच पुलिस वाले भी घायल हुए हैं। गार्ड को मिलाकर करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। अमर उजाला के फोटोग्राफर के साथ भी मारपीट की गई। वहीं एंबुलेंस को फोन किया गया तो वो भी नहीं पहुंची। वही माहौल देखकर आला अफसर भी मौके से निकल लिए। पुलिस ने स्टूडेंट्स पर आसू गैस के गोले भी फैंके।
4 of 6
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
बता दें कि सोमवार को भी विद्यार्थियों ने जमकर बवाल काटा। गवर्नर हाउस ज्ञापन देने जा रहे छात्र नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बाद में सभी को चेतावनी देकर रिहा कर दिया गया। दूसरी ओर पीयू परिसर में ही यूआईटी में छात्र संगठनों के ज्वाइंट स्टूडेंट एक्शन कमेटी ने पीयू के वाइस चांसलर का पुतला फूंका और जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
5 of 6
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
ज्ञापन देने से पहले विद्यार्थियों ने पीयू परिसर में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद ज्ञापन देने गवर्नर हाउस की ओर बढ़ने लगे। लेकिन धारा-144 का हवाला देकर वहां मौजूद पुलिस ने पहले छात्रों को रोका। लेकिन छात्र गवर्नर हाउस तक जाने की जिद में अड़े रहे। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच जमकर धक्कामुक्की भी हुई। इसके बाद पुलिस ने 20 छात्रों को हिरासत में ले लिया। तकरीबन तीन घंटे बाद सभी को रिहा कर दिया गया।
फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शनों का दौर जारी
- फोटो : अमर उजाला
स्टूडेंट फॉर सोसायटी के बैनर तले अन्य छात्र संगठनों ने भी यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी के सामने पीयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए फीस वृद्धि के फैसले को वापस लेने की आवाज बुलंद की और वाइस चांसलर का पुतला भी फूंका। इसी मसले को लेकर नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से पीयू में भूखहड़ताल जारी है।