परदादा, दादा, पिता और चाचा के बाद अब बेटे ने भी मेहनत के बल पर अपने परिवार की परंपरा और सपने को कायम रखा है। हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री बहादुर सिंह का पोता विश्वजीत सिंह श्योराण हाल ही में एचसीएस (हरियाणा सिविल सर्विसेज) बना है। एक ही परिवार में चौथी पीढ़ी में एचसीएस बनने वाले विश्वजीत श्योराण पांचवें सदस्य हैं। प्रदेश में यह अपने आप में एक मिसाल है।