क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी राजनीति के मंच पर उतर आए। उन्होंने सीएम हुड्डा के साथ कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। बहल में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा तथा पूर्व विधायक सोमवीर सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। फतेहाबाद की अनाज मंडी में बीजेपी प्रत्याशी के हक में सुषमा स्वराज ने वोट मांगे। हांसी में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रत्याशी छतरपाल के लिए जनसभा को संबोधित किया। नारनौंद में कैप्टन अभिमन्यु के लिए नवजोत सिंह सिद्धू जनसभा को संबोधित किया। हिसार में हेमा मालिनी ने भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।