फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, पंचकूला में आग लगाने के लिए क्या-क्या लेकर आए थे राम रहीम के गुंडे?

Sun, 27 Aug 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
Ram Rahim Verdict
पंचकूला को तहस-नहस करने के लिए राम रहीम के समर्थक पूरी तैयारी के साथ आए थे। देखिए आग लगाने के लिए क्या- क्या साथ लाए थे?
विज्ञापन

2 of 8
Ram Rahim Verdict
पंचकूला में उपद्रवियों ने जिस अंदाज में बाइक के पेट्रोल टंकी को किसी नुकीले औजार से नुकसान पहुंचाया, उसे देखकर साफ होता है कि पेशेवर अपराधी रहे हैं। पेट्रेाल टैंक में छेद होते ही उसमें आग लगाकर आगे बढ़ जा रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 8
पंचकूला हिंसा
इनकी मॉडस ऑपरेंडी को देखकर ऐसा लगता है कि इसके लिए भी पेशेवर ट्रेनिंग ली थी। खासकर ज्वलनशील पदार्थों का उपद्रवियों ने इस्तेमाल किया और पुलिस को भनक भी नहीं मिल सकी।

4 of 8
Ram Rahim Verdict
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उपद्रवी कट्टे में पाउडर लेकर आए थे। सभी वाहनों पर केमिकल पाउडर को छिड़ककर, उसे आग के हवाले कर दिया। इससे लगने वाली आग चंद सेकेंड में भयावह हो गई। इसे बुझाने के लिए आगे बढने वालों को भी अपराधियों ने जान से मारने की धमकियां दी।
विज्ञापन

5 of 8
Ram Rahim Verdict
जब डेरा प्रमुख को दोषी करार दिया गया तो उपद्रवियों ने मीडिया को इसलिए निशाना बनाया, क्योंकि मीडिया के जरिये ही गुरमीत राम रहीम की सच्चाई सामने आई। हैफेड के इर्द गिर्द पार्क की गई करीब 28-30 वाहनों को दंगाइयों ने जला दिया, जिनमें 90 फीसदी वाहन मीडिया कर्मियों के थे। 
विज्ञापन

6 of 8
Ram Rahim Verdict
डेरा प्रमुख के समर्थक की शक्ल में आए पेशेवर अपराधियों ने न केवल वाहनों को जलाने के लिए पेट्रोल, डीजल बल्कि केमिकल्स का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान हैफेड के आसपास पार्क की गई गाड़ियों को जलाने से पूरा आसपास अपराधियों की घिनौनी करतूतों ने हवा के रंग को भी काला धुएं में तब्दील कर दिया। 
विज्ञापन

7 of 8
Ram Rahim Verdict
आरोपियों ने वारदातों को अंजाम देने के लिए पहले ही तैयारियां कर ली थी, जिसके लिए उन्होंने पिछले चार दिनों में रेकी की। वाहनों को जलाने के लिए उपद्रवी बोतलों में बंद पेट्रोल और डीजल लेकर साथ दौड़ रहे थे। इतना ही नहीं, उन्होंने कार को जलाने के लिए केमिकल्स का भी इस्तेमाल किया, जिससे सभी कारें खाक हो गईं। 
विज्ञापन

8 of 8
Ram Rahim Verdict
अगर नुकसान का आकलन किया जाए तो करोड़ से भी अधिक वाहनों का नुकसान हुआ। उधर, अग्निशमन विभाग की भी एक गाड़ी पूरी तरह जल गई जबकि दूसरे को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इसमें बैठे कर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें