फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पुलिस का निकाला 'खून', फिर वर्दी में दिखा जुनून

Sat, 16 May 2015 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना।
विज्ञापन
1 of 7
पंजाब में आज गांववालों ने पुलिस वालों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। गुस्सई पुलिस ने जब वर्दी का जोश दिखाया तो सभी भागते दिखे। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन

पहले पुलिस का निकाला 'खून', फिर वर्दी में दिखा जुनून

2 of 7
मामला, लुधियाना जिले के जगरांव कस्बे के गांव कानिया हुसैनी से जुड़ा है। यहां शहीद परिवार को अलॉट जमीन को कब्जे से छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

पहले पुलिस का निकाला 'खून', फिर वर्दी में दिखा जुनून

3 of 7
ग्रामीणों ने पहले पुलिस पार्टी पर हमला किया जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नहीं बख्शा।

पहले पुलिस का निकाला 'खून', फिर वर्दी में दिखा जुनून

4 of 7
भड़की भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले और नकली गोलियां तक चलानी पड़ी। इसके साथ ही पानी की बौछारें, हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज भी किया गया।
विज्ञापन

पहले पुलिस का निकाला 'खून', फिर वर्दी में दिखा जुनून

5 of 7
शुक्रवार को पुलिस की तरफ से जगरांव के एसपी (एच) की अगवाई में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और जगरांव प्रशासन एसडीएम राकेश कुमार पोपली की अगवाई में प्रशासनिक अधिकारी गांव कनिया हुसैनी पहुंचे। यहां शहीद के वारिस को अलॉट हुई जमीन पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। देखते ही देखते गांव के लोगों ने पुलिस को घेर कर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

पहले पुलिस का निकाला 'खून', फिर वर्दी में दिखा जुनून

6 of 7
इस पर पुलिस ने पानी की बौछारें की लेकिन लोग और भड़क उठे। ग्रामीणों के हमले में थाना हठूर के सतनाम सिंह सहित 18 पुलिस मुलाजिमों को घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले, नकली गोलियां, हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज किया। इस पर प्रदर्शनकारी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पुलिस का निकाला 'खून', फिर वर्दी में दिखा जुनून

7 of 7
ग्रामीणों के हमले से गुस्साई पुलिस ने लोगों से मारपीट भी की। पुलिस की मार से कई लोग बेहोश भी हुए। एसएसपी रवचरण सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने शहीद के परिवार को अलॉट हुई जमीन का कब्जा दिला दिया है। पुलिस पर हमला बोलने वाले करीब 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें