हाई प्रोफाइल वर्णिका छेड़खानी मामले में गिरफ्तार हुए विकास बराला के पक्ष में भी लोग आने लगे हैं। विकास के दोस्तों ने एक खास कैंपेन शुरु किया है, देखिए
विज्ञापन
2 of 6
Vikas Barala Facebook
सोशल साइट फेसबुक पर उसके मित्रों ने बकायदा ‘जस्टिस फार विकास’ के नाम से बनाया है। जिस पर लगातार रोजाना लोगों की ओर से विकास के लिए न्याय की गुहार लगाई जा रही है। इस पेज के माध्यम से विकास के मित्रों द्वारा वर्णिका कुंडू के साथ हुई घटना की रात की आपबीती को भी बताने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
Vikas Barala Facebook
लोगों का मानना है कि विकास पर नाजायज रूप से अपहरण के प्रयास व अन्य गलत धाराएं जोड़ी गई हैं। सोशल मीडिया में फेसबुक पर बनाए गए इस पेज पर विकास बराला के लिए न्याय की गुहार लगाई गई है। उस पेज बताया गया है कि घटना की रात विकास गाड़ी को चला रहा था।
4 of 6
विकास बराला
- फोटो : social media
यह बात वर्णिका ने भी मानी है। विकास की गाड़ी को पहले किसी अज्ञात कार ने टक्कर मारी थी, जिसके बाद विकास के दोस्त आशीष के कहने पर ही उन्होंने गाड़ी का पीछा किया और आशीष ने कार से उतरकर जब देखा कि कार में लड़की है तो वे कार में वापस बैठने के लिए जाने लगे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया।
विज्ञापन
5 of 6
Vikas Barala Arrested
पेज के माध्यम से बताया गया कि अपहरण का प्रयास बिल्कुल भी नहीं किया गया। विकास बराला के साथ मीडिया की अनदेखी का जिक्र भी पेज के माध्यम से किया गया है। सोशल साइटस पर बताया गया कि विकास को एकतरफा टारगेट किया गया उसका पक्ष भी ले लिया जाता तो मामला समझ में आ जाता।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी हिसार के कालेज के विकास के मित्र विकास के स्वभाव के बारे में बता चुके हैं। उन्होंने कहा कि विकास ने कभी शराब का नशा नहीं किया। ये सारा मामला राजनीति के चलते उठाया गया है।