चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले के आरोपी विकास बराला और उसके साथी को आज कोर्ट में पेश किया गया। मिनट दर मिनट की रिपोर्ट में देखिए आज क्या-क्या हुआ।
विज्ञापन
2 of 10
Vikas Barala
हाईप्रोफाइल छेड़खानी प्रकरण के आरोपी विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार को पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था में वीरवार को जिला अदालत में पेश किया। सरकारी वकील ने घटना को दोबारा सीन रिक्रिएट कराने और युवती के अपहरण का मकसद जानने के लिए दोनों का दो दिन का रिमांड मांगा। बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद एसीजेएम कोर्ट ने दोनों को दो-दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
3 of 10
Vikas Barala
इससे पहले सरकारी वकील रविंद्र खताना ने अदालत में कहा कि दोनों आरोपियों से पुलिस को पूछताछ करनी है। दोनों से मकसद और अपराध का कारण जानना है। इसके अलावा अपराध के सीन को रिक्रिएट करवाना है, पीछा करने और अपहरण के प्रयास का कारण जानना है।
4 of 10
Vikas Barala
इसके अलावा पुलिस को यह भी पता करना है कि पीड़िता को कैसे जानते थे और अपराध करने के पीछे क्या इरादा था। वहीं पुलिस को दोनों का पिछला आपराधिक रिकार्ड भी पता करना है। कहीं वह पहले भी किसी अपराध में शामिल तो नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 10
Vikas Barala Arrested
बचाव पक्ष के वकील सूर्य प्रकाश गर्ग ने सरकारी वकील की दलील पर पुलिस रिमांड का विरोध किया। उन्होंने कहा कि आरोपी पहले दिन से पुलिस की जांच में शामिल रहे हैं। दोनों को थाने से ही जमानत मिल गई थी। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को दोनों को पुलिस जांच के लिए बुलाया था और जांच के बाद दोनों के खिलाफ 365 और 511 धाराएं जोड़ कर उन्हें थाने से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
6 of 10
Vikas Barala Arrested
विकास और आशीष बुधवार दोपहर से पुलिस के पास हैं, ऐसे में अब पुलिस रिमांड का आधार नहीं बनता। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एसीजेएम कोर्ट ने विकास और आशीष को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अदालत ने दोनों को 12 अगस्त को कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
7 of 10
Vikas Barala Arrested
घटनाक्रम मिनट दर मिनट
9:30 बजे - जिला अदालत में सुबह से ही दोनों आरोपियों को पेश करने को लेकर हलचल।
12:30 बजे - मीडियाकर्मियों का जमावड़ा कोर्ट रूम नंबर-2 के बाहर लगना शुरू।
01:15 बजे - सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात होनी शुरू।
8 of 10
Vikas Barala Arrested
01:20 बजे - डीएसपी दीपक यादव, इंस्पेक्टर नसीब सिंह और राम रतन शर्मा के साथ तो डीएसपी केवल कृष्ण इंस्पेक्टर रंजोध सिंह और मनिंदर सिंह के साथ जिला अदालत पहुंचे। दीपक यादव ने पिछले गेट तो केवल कृष्ण ने एडवोकेट पार्किंग की तरफ मोर्चा संभाला।
01:55 बजे - पुलिस टीम दोनों आरोपियों को लेकर सेक्टर-26 थाने से जिला अदालत के लिए निकली।
9 of 10
Vikas Barala Arrested
02:18 बजे- डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार, दीपक यादव और इंस्पेक्टर जसपाल भुल्लर मीडियाकर्मियों और फोटो जर्नलिस्ट को गच्चा देकर एडवोकेट पार्किंग की तरफ से दोनों आरोपियों को लेकर जिला अदालत पहुंचे। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था पिछले गेट की ओर रखी गई थी।
02:21 बजे - पुलिस भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों को लेकर पहले से खचाखच भरी कोर्ट रूम में पहुंची।
02:25 बजे - कोर्ट रूम में एसीजेएम दाखिल हुए।
02:29 बजे - सरकारी वकील ने रिमांड के लिए दलील देनी शुरू ही कि थी कि एसीजेएम सीट से उठकर अंदर चैंबर में चले गए।
02:32 बजे - एसीजेएम फिर से कोर्ट रूम में दाखिल हुए। सरकारी वकील ने दलील देनी शुरू की और आरोपियों का दो दिन का रिमांड मांगा।
02:42 बजे - एसीजेएम दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फिर से अपने चैंबर में चले गए।
02:52 बजे - एसीजेएम ने विकास और आशीष को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश सुनाया।
03:05 बजे - पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर जिला अदालत से निकल गई।