अगर बैंक का कोई काम है या कैश निकालना है तो टालिए मत, आज ही निपटा लीजिए। कैश भी निकाल लीजिए, नहीं तो अगले चार दिन किल्लत झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
2 of 5
bank chandigarh
दरअसल, 12 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। इन चार दिन तक आप बैंक का कोई काम नहीं करा सकेंगे। 12 अगस्त को महीने का दूसरा शनिवार है, 13 अगस्त को रविवार है, 14 अगस्त को जन्माष्टमी की छुट्टी है और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
3 of 5
bank chandigarh
ऐसी स्थिति में अगर आपने शुक्रवार तक अपने सारे बैंक के काम नहीं निपटाए तो फिर आपको इसके लिए 16 तारीख का इंतजार करना होगा। इसी माह में 25 से 27 अगस्त तक तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। 25 को गणेश चतुर्दशी, 26 को माह का चौथा शनिवार व 27 को रविवार का अवकाश रहेगा।
4 of 5
bank chandigarh
ऐसे में लोगों को इन लगातार छुट्टियों के पहले अपना आवश्यक कार्य निपटाना होगा। वहीं एटीएम पर कोई दिक्कत नहीं होगी। इस बात की भी चिंता नहीं कि एटीएम में पैसे खत्म हो जाएंगे। क्योंकि अधिकतर बैंक एटीएम में पैसे डालने के लिए थर्ड पार्टी को ठेका देते हैं, जिसके चलते कैश की दिक्कत नहीं होती है।
विशेष उल्लेखनीय है कि 22 अगस्त को बैंक कर्मचारी संघ ने पूरे देश में हड़ताल करने का फैसला किया है। यह हड़ताल निजीकरण और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय के खिलाफ किया जा रहा है। इसके साथ ही बैंक कर्मचारियों की कुछ और भी मांगें हैं।