5 साल की मासूम बेटी को मां बोरी में डालकर लातों, घूंसों और चप्पलों से पीटती थी और इस दरिंदगी का वीडियो भाई ने बनाया था।
विज्ञापन
2 of 6
Stepmother brutality assaults 5-year-old
मामला चंडीगढ़ का है। मामले में सौतेली मां जसप्रीत कौर के खिलाफ जिला अदालत ने वीरवार को आरोप तय कर दिए। एक जून से उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 308, 323 और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 75 के तहत केस का ट्रायल चलेगा। इससे पहले 31 जनवरी को थाना पुलिस ने उसके खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी थी। पुलिस ने उसके खिलाफ केस में 25 गवाह बनाए हैं। फिलहाल आरोपी जमानत पर है।
विज्ञापन
3 of 6
Stepmother brutality assaults 5-year-old
मामला पिछले साल दिसंबर में उस वक्त चर्चा में आया जब बच्ची के भाई द्वारा बनाए गए दो वीडियो वायरल हुए थे। इसमें से एक में जसप्रीत को बच्ची को बोरी में बंद करने जबकि दूसरे में उसे बुरी तरह पीटते हुए दिखाया गया था। इसके बाद बच्ची के पिता ने पुलिस में शिकायत दी थी। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने सौतेली मां जसप्रीत कौर के खिलाफ 3 दिसंबर को आईपीसी की धारा 323 और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 75 के तहत केस दर्ज किया था।
4 of 6
Stepmother brutality assaults 5-year-old
पुलिस ने आरोपी को 7 दिसंबर को सेक्टर-27 स्थित उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में अदालत के आदेश पर केस में अतिरिक्त धारा 308 जोड़ी गई थी। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस की ओर से केस में जसप्रीत कौर के खिलाफ 25 गवाह बनाए हैं। इनमें मुख्य गवाहों में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरपर्सन संगीता वर्धान, जीएमसीएच-32 से रंजीत कौर, सब इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह, कांस्टेबल यशपाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Stepmother brutality assaults 5-year-old
सेक्टर-29 निवासी मनमोहन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि कुछ साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। उनका एक बेटा और पांच साल की बेटी है। 2016 में मनमोहन ने बच्चों की देखभाल के लिए सेक्टर-27 निवासी जसप्रीत कौर से शादी की थी। जसप्रीत कौर की भी पहले से एक बेटी थी। उन्होंने बताया कि वह काम पर चला जाता था तो पीछे से जसप्रीत कौर उसकी पांच साल की बेटी की पिटाई करती थी।
कुछ दिनों पहले उनके बेटे ने जसप्रीत कौर द्वारा बेटी की पिटाई की बात बताई, लेकिन उन्हें उस पर विश्वास नहीं हुआ। इसके बाद उनके बेटे ने अपनी बहन की पिटाई का वीडियो बना लिया। वीडियो देखकर उन्होंने सेक्टर-19 स्थित चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से संपर्क किया। कमेटी के सदस्यों ने वीडियो देखी और बच्चों से सारी घटना के बारे में पूछा। इसके बाद कमेटी मनमोहन को लेकर साथ लेकर इंडस्ट्रियल एरिया थाने गई और पुलिस को शिकायत दी।