गुरमीत राम रहीम इंसा के खिलाफ साध्वी यौन शोषण मामले में सीबीआई कोर्ट के संभावित फैसले को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
डेरा प्रमुख पर अदालत के फैसले को लेकर डेरा समर्थक सक्रिय
वीरवार को डेरा प्रमुख की सीबीआई कोर्ट में पेशी को लेकर सिरसा में अदालत परिसर के बाहर और पुलिस लाइन के आसपास सुरक्षा के प्रबंध करने पडे़। बुधवार रात को चंडीगढ़ में हुई हाई लेवल मीटिंग के बाद ही हिसार, कैथल, जींद, फतेहाबाद और हांसी से पुलिस फोर्स को सिरसा बुलाया गया है।
विज्ञापन
3 of 9
डेरा प्रमुख पर अदालत के फैसले को लेकर डेरा समर्थक सक्रिय
डेरा प्रेमियों का वीरवार सुबह से ही अदालत परिसर के पास जमावड़ा लगना शुरू हो गया। दिन में 12 बजे के बाद बरनाला रोड और पुलिस लाइन के आसपास डेरा प्रेमियों की संख्या करीब 6 हजार तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस फोर्स की तादाद भी बढ़ानी पड़ी। साध्वी यौन शोषण मामले को लेकर अदालत क्या फैसला दे सकती है, इसे लेकर चर्चा होती रही।
4 of 9
गुरमीत राम रहीम
- फोटो : file photo
सिरसा जिले का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह और डीएसपी हेडक्वार्टर विजय कक्कड़ ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ के साथ मीटिंग की। डेरा सच्चा सौदा का मुख्य डेरा सिरसा में होने के कारण सिरसा अतिसंवेदनशील बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए अर्ध सैनिक बलों की 10 से 15 कंपनियां सिरसा आ रही हैं। सिरसा प्रशासन की तरफ से भी शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल सरकार से मांगे गए हैं।
विज्ञापन
5 of 9
गुरमीत राम रहीम
- फोटो : फाइल फोटो
सुरक्षा एजेंसियों की डेरा के लोगों पर नजर
खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर सिरसा में सुरक्षा एजेंसियों ने डेरा सच्चा सौदा और डेरा श्रद्धालुओं पर नजर रखनी शुरू कर दी है। वीरवार को डेरा सच्चा सौदा के अंदर श्रद्धालुओं की संख्या का आंकलन करने में इंटेलिजेंस कर्मी जुटे रहे। इसके अलावा सिरसा कोर्ट परिसर के बाहर बरनाला रोड पर डेरा प्रेमियों पर आईबी और सीआईडी विभाग की नजर रही। डेरा में हो रही प्रत्येक गतिविधि की जानकारी सरकार को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
6 of 9
डेरा प्रमुख पर अदालत के फैसले को लेकर डेरा समर्थक सक्रिय
एसपी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने दोपहर को पुलिस अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय में काफी देर तक बैठक की। सभी थाना प्रभारियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहें। गश्त बढ़ाई जाए और सिरसा में प्रवेश करने वाले वाहनों की तलाशी ली जाए।
विज्ञापन
7 of 9
डेरा प्रमुख पर अदालत के फैसले को लेकर डेरा समर्थक सक्रिय
सिरसा में दो बार बिगड़ चुके हैं हालात
सिरसा में डेरा सच्चा सौदा से जुडे़ मामलों को लेकर दो बार कर्फ्यू लग चुका है। वर्ष 2007 में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसा की पोशाक को लेकर सिखों में रोष पैदा हो गया था। इसके बाद डेरा प्रेमियों व सिखों के बीच टकराव होने से सिरसा में कर्फ्यू लगाया गया।
8 of 9
Gurmeet Ram Rahim Singh
यही नहीं हालात पर काबू पाने के लिए सिरसा में सेना की तैनाती करनी पड़ी। इसके बाद नवंबर 2012 को सिरसा में डेरा प्रेमियों और सिखों के बीच फिर टकराव हुआ तो एक सप्ताह तक सिरसा में कर्फ्यू लगा रहा। एक महीने तक सिरसा जिले में अर्ध सैनिक बलों की तैनाती रही।
डेरा प्रमुख पर अदालत के फैसले को लेकर डेरा समर्थक सक्रिय
उधर, संगत बाबा के समर्थन में लाडवा में अभी से सड़कों पर उतरने का मन बनाने लगी है। पुलिस प्रशासन भी डेरा समर्थकों की गतिविधियों को देखकर सतर्क हो गया है और गुप्तचर विभाग भी मामले पर नजर रख रहा है। समर्थक वीरवार को सुबह से ही लाठियां-डंडे लेकर नामचर्चा घर में पहुंचने लगे। लाठी-डंडे लिए डेरा समर्थक नामचर्चा घर में वीरवार को शाम तक डटे रहे।