फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसले की घड़ी नजदीक...पुलिस और मिलिट्री तैनात, कर्फ्यू लगाने पर विचार

Thu, 24 Aug 2017 09:26 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
Ram Rahim Rape case verdict
गुरमीत राम रहीम मामले को लेकर भारी पुलिस और मिलिट्री तैनात है। लोग घरों में कैद हो गए हैं। सरकार के भी हाथ-पैर फूल गए हैं, देखिए
विज्ञापन

2 of 10
Ram Rahim Rape case verdict
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के मामले में आने वाले अदालती फैसले के मद्देनजर शांति भंग होने की आशंकाओं को देखते हुए पंजाब, हरियाणा के साथ-साथ अब हिमाचल प्रदेश में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 10
Panchkula News
सुरक्षा के लिहाज से पंजाब के कई जिले पहले से ही हाईअलर्ट पर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अमृतसर के अलावा पाक सीमा से सटे गुरदासपुर, फिरोजपुर, तरनतारन और पठानकोट में खास निगरानी रखने के आदेश गृह मंत्रालय से जारी किए गए हैं। 

4 of 10
Ram Rahim Rape case verdict
आशंका है कि डेरा प्रकरण में पाक के इशारे पर आतंकी भी फायदा उठाने की फिराक में हैं। अधिकारियों का दावा है कि 25 अगस्त को आने वाले अदालती फैसले के 24 घंटे पहले पंजाब की सीमाएं सील कर दी जाएंगी। सड़क पर आवाजाही रहेगी, लेकिन हर वाहनों की चेकिंग वीडियोग्राफी के जरिये होगी। 
विज्ञापन

5 of 10
Ram Rahim Rape case verdict
उधर, बठिंडा में डेरा सिरसा मुखी मामले में सुरक्षा को लेकर बुधवार को सरकारी लाठियां व सुरक्षा कवच बठिंडा पुलिस लाइन लाए गए। इसके अलावा सीआरपीएफ व पंजाब पुलिस के जवानों ने शहर के मुख्य बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला। 
विज्ञापन

6 of 10
Ram Rahim Rape case verdict
पंजाब पुलिस के इंटेलीजेंस व सीआईडी विंग की ओर से पहले ही पंजाब और केंद्र सरकार को सूचित किया जा चुका है कि अगर अदालत की ओर से डेरा मुखी के खिलाफ फैसला आता है तो डेरा समर्थक प्रदेश के पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसियों को निशाना बना बड़ा नुकसान करने की ताक में हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
Ram Rahim Rape case verdict
इसके बावजूद बठिंडा में पेट्रोल पंप व गैस एजेंसियों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। इस संबंधी एसएसपी बठिंडा नवीन सिंगला से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

8 of 10
Ram Rahim Rape case verdict
अमृतसर में दरबार साहिब और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की भी सुरक्षा बढ़ी
पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव के आदेश पर शहर को सील कर दिया गया है। वहीं बीएसएफ ने बार्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर श्री हरमंदिर साहिब समेत सभी धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थलों पर चौकसी बढ़ाई गई है। डीसी कमलप्रीत सिंह संघा ने विशेष अधिकार के तहत हथियारों के साथ आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है। 

9 of 10
Ram Rahim Rape case verdict
पाक बॉर्डर सील 
डेरा सच्चा सौदा प्रकरण को लेकर पंजाब से जुड़ा पाक बार्डर सील कर दिया गया है। बीएसएफ के आईजी मुकुल गोयल ने बताया कि बीएसएफ पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन

10 of 10
Ram Rahim Rape case verdict
हालांकि डेरा सच्चा सौदा मामले को देखते हुए भारत-पाक के लिए चलने वाली समझौता एक्सप्रेस व सद्भावना बस की आवाजाही का विकल्प तलाशने के लिए केंद्र सरकार व पंजाब सरकार को विचार करना होगा। अगर, हालात बिगड़े तो भारत-पाक के बीच चलने वाली बस व ट्रेन का रूट बदलना पड़ेगा या फिर रणनीति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें