छेड़खानी के सदमे से उबरकर वर्णिका कुंडू जिंदगी के सफर पर फिर से निकल पड़ी हैं। देखिए नए सफर की नई तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 9
Varnika Kundu
- फोटो : अमर उजाला
उस भयानक वारदात के 38 दिन बाद बुधवार रात वह मौका आया, जब वर्णिका कुंडू सेक्टर-26 स्थित डिस्क में पहुंचीं। उनके पहुंचते ही डिस्क की पूरी टीम ने उनका स्वागत किया और रईसजादों के खिलाफ आवाज उठाने पर उनके साहस की सराहना भी की।
विज्ञापन
3 of 9
Varnika Kundu
- फोटो : अमर उजाला
वर्णिका ने कहा कि जो हुआ, उसे लेकर परेशान होने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है। मेरे साथ एक वारदात हुई, मैंने जुर्म के खिलाफ आवाज उठाई। इसी का नतीजा है कि आरोपी जेल में हैं। अब मैं वापस अपनी जिंदगी को उसी तरह जीना चाहती हूं, जैसे पहले जीती थी।
4 of 9
Varnika Kundu
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर आईएएस विरेंद्र कुंडू अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए अभी भी फिक्रमंद हैं। उन्होंने डीजीपी से बेटी के लिए सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
5 of 9
Varnika Kundu
- फोटो : अमर उजाला
डिस्क में पहुंचकर काफी खुश हूं: वर्णिका
डिस्क में डीजे प्ले करने से पहले अमर उजाला से वर्णिका ने कहा कि वापस अपने जॉब पर पहुंचकर काफी खुश हूं। मेरे परिवार ने मेरे हर कदम और फैसले पर साथ दिया है। किसी के डर से घर बैठकर जिंदगी गुजारना मेरी फितरत नहीं। इसीलिए फिर से वहीं से अपना सफर शुरू कर रही हूं, जहां से छोड़ा था।
विज्ञापन
6 of 9
Varnika Kundu
- फोटो : अमर उजाला
उनसे पूछा गया कि उन लड़कियों को वह क्या मैसेज देना चाहेंगी, जो आए दिन छेड़खानी का शिकार होती हैं, इस पर वर्णिका ने कहा कि लड़कों का हौसला सिर्फ तब बढ़ता है, जब तक लड़की प्रतिरोध नहीं करती।
विज्ञापन
7 of 9
Varnika Kundu
- फोटो : अमर उजाला
पूरी ताकत से ऐसे लड़कों को मुंहतोड़ जवाब दें। ऐसी हरकतों को सहन करते जाने से उन्हें ही परेशानी होगी, जो किसी दिन घातक साबित हो सकती है। जरा भी खतरा लगे फौरन पुलिस को फोन करें।
8 of 9
वर्णिका कुंडू
बेटी की सुरक्षा की चिंता, इसीलिए मांगी सुरक्षा
हरियाणा के सीनियर आईएएस वीएस कुंडू ने बताया कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि उनकी बेटी फिर से अपनी जॉब पर लौट रही है। मैं उसके हर कदम पर हमेशा साथ रहा हूं और रहूंगा। यह जरूर है कि बेटी की सुरक्षा की थोड़ी चिंता सताती है।
बेटी की सुरक्षा के लिए डीजीपी से सुरक्षा की मांग की है। विभागीय प्रक्रिया जारी है। उम्मीद है जल्द ही सुरक्षा मिल जाएगी। कुंडू ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। वहीं, किसी भी वारदात के खिलाफ आवाज उठाना व लड़ाई लड़ने के बाद पीछे नहीं जाना चाहिए बल्कि आगे बढ़ना चाहिए।